व्यापार

Vande Bharat Express: 180 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखिए किस रूट पर हुआ यह ट्रायल

Kajal Dubey
1 Sep 2022 5:36 PM GMT
Vande Bharat Express: 180 किमी की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, देखिए किस रूट पर हुआ यह ट्रायल
x
देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पटरी पर दौड़ने को तैयार है। आजकल इसका दूसरे दौर का ट्रायल चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर तक इस ट्रेन के सभी तरह के ट्रायल पूरे कर

देश की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) पटरी पर दौड़ने को तैयार है। आजकल इसका दूसरे दौर का ट्रायल चल रहा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 15 सितंबर तक इस ट्रेन के सभी तरह के ट्रायल पूरे कर लिए जाएंगे। पहले दौर में इसे मोहाली से साहनेवाल के बीच 90 किमी लेकर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। आजकल कोटा-नागदा सेक्शन पर इसका ट्रायल किया जा रहा है। इस दौरान इस ट्रेन में 180 किमी की रफ्तार हासिल की। अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन 220 किमी प्रति घंटे के हिसाब से चल सकती है लेकिन उसके लिए देश में ट्रैक नहीं है।
देश में अभी दो वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी (Varanasi Vande Bharat Express) के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली से कटड़ा (Vaishno Devi) के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी। तीसरी ट्रेन किस रूट पर चलेगी, अभी यह तय नहीं है।
माना जा रहा है कि इसे अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलाया जा सकता है। अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों शहरों के बीच रोजाना चलने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। मुंबई और अहमदाबाद के अलावा कुछ दूसरे रूट्स पर भी विचार चल रहा है। इसमें गोरखपुर से प्रयागराज के बीच वाया लखनऊ भी शामिल है।
नई वंदे भारत एक्सप्रेस को कई हाईटेक तकनीक (Hi-Tech Technology) से लैस किया गया है। ट्रायल के बाद इसका सीआरएस क्लीयरेंस (CRS Clearance) लिया जाएगा। इस ट्रेन सेट का परिचालन सितंबर के अंत में या अक्टूबर की शुरुआत में शुरू किया जा सकता है।
न्यूज़ क्रेडिट : खुलासा इन
Next Story