
वाट्सऐप ने आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में स्टेटस फीचर की घोषणा की। यह ऐप का एक लोकप्रिय फीचर है। वाट्सऐप स्टेटस फीचर यूजर्स को वाट्सऐप पर अपने दोस्तों और कॉन्टेक्ट के साथ फोटो और वीडियो साझा करने की अनुमति देता है, यह फीचर पहले स्नैपचैट और इंस्टाग्राम जैसे ऐप पर देखा गया था। वाट्सऐप स्टेटस वीडियो आपके डिवाइस पर अस्थायी रूप से संग्रहीत होते हैं और यह 24 घंटे की अवधि के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं। हालांकि, इन वीडियो को बिना किसी थर्ड- पार्टी एप्लिकेशन के आपके फोन पर डाउनलोड करने का एक तरीका है। आइये जानते है कि आप वाट्सऐप स्टेटस को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
अपने फोन में वाट्सऐप स्टेटस कैसे डाउनलोड करें
सबसे पहले, सुनिश्चित करें कि आपके फोन में एक फाइल मैनेजर ऐप है। यदि वह उपलब्ध नहीं है तो आप प्ले स्टोर से कोई भी डाउनलोड कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि यह एक विश्वसनीय स्रोत से है। 'फाइल्स बाय गूगल' गूगल द्वारा निर्मित एक ऐप है और यह इस विशेष उदाहरण में भी काम करेगा। एक बार जब आप वाट्सऐप स्टेटस देख लेते हैं तो वीडियो या तस्वीर आपके डिवाइस पर थोड़े समय के लिए स्टोर हो जाती है। आपको बस इसे डिवाइस पर ढूंढना है। आइये जानते हैं कि आप इसे कैसे ढूंढ सकते हैं।





