व्यापार
अमेरिकी टैरिफ भारत की आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए बड़ा अवसर : इंडस्ट्री लीडर्स
jantaserishta.com
31 July 2025 2:07 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के अमेरिका के फैसले को न केवल एक चुनौती के रूप में देखा जाना चाहिए, बल्कि देश के लिए एक बड़े अवसर के रूप में भी देखा जाना चाहिए। यह बयान गुरुवार को इंडस्ट्री लीडर्स ने दिया।
भारत पर अमेरिका की ओर से 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सीईओ और महासचिव रंजीत मेहता ने कहा कि बढ़ा हुआ टैरिफ केवल भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह चीन, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे अन्य प्रमुख निर्यातक देशों को भी टारगेट करता है।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका अपनी व्यापार नीति में बदलाव कर रहा है, जिससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बदलाव आ रहा है। मेहता ने माना कि टैरिफ के कारण भारतीय एमएसएमई और उद्योगों को छोटी अवधि में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन लंबी अवधि में, यह भारत को एक विश्वसनीय वैश्विक भागीदार के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद कर सकता है।
उन्होंने आगे कहा, "कई वैश्विक कंपनियां एक ही रीजन पर अत्यधिक निर्भरता से हटकर अपनी आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाना चाहती हैं और भारत सबसे विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभर रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि कई कंपनियां अब भारत में अपनी आपूर्ति श्रृंखला स्थापित करने के तरीके तलाश रही हैं।
पीएचडीसीसीआई के सीईओ ने कहा कि भारत और अमेरिका बातचीत कर रहे हैं और अगले दो से ढाई महीनों में एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है, जिससे इस मुद्दे का समाधान हो सकता है और भारत के लिए बेहतर व्यापार शर्तें सामने आ सकती हैं।
अमेरिकी ट्रेड टैरिफ पर फाइनेंस एक्सपर्ट अजय रोटी ने कहा कि अमेरिकी घोषणा अभी तक हस्ताक्षरित समझौता नहीं है, लेकिन बातचीत अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि अगर इसे लागू किया जाता है, तो कपड़ा, दवा और आभूषण जैसे क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं, लेकिन इस समय भारत को अत्यधिक चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। रोटी ने कहा, "भारत के लिए राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और सरकार ने उसी के अनुसार प्रतिक्रिया दी है। मुझे नहीं लगता कि भारत को इस समय ज्यादा चिंता करनी चाहिए।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





