
टेक्नोलॉजी डेस्क : पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट और उनके पति, अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्सी एक पॉडकास्ट की टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। विवाद की शुरुआत कॉमेडियन शेन गिलिस के एक मोनोलॉग से हुई, जिसमें जिम जाने वाली महिलाओं के कपड़ों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। ट्रैविस के इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को लाइक किए जाने के बाद आलोचना हुई। इसी घटनाक्रम पर एक पॉडकास्ट में टेलर और ट्रैविस के तलाक का मजाक बनाया गया। हालांकि, यह टिप्पणी वास्तविक तलाक की पुष्टि या घोषणा नहीं है।
शेन गिलिस ने 10 अक्टूबर को प्रसारित कॉमेडी कार्यक्रम के मोनोलॉग में महिलाओं के जिम में पहने जाने वाले छोटे कपड़ों को लेकर अशोभनीय शब्द इस्तेमाल किया था। इस टिप्पणी की कुछ दर्शकों और आलोचकों ने निंदा की। इसके बाद ट्रैविस द्वारा उस मोनोलॉग के वीडियो को लाइक किए जाने की बात सामने आई। आलोचकों ने इसे आपत्तिजनक हास्य को प्रोत्साहन देने के तौर पर देखा।





