व्यापार

अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स

Teja
22 April 2023 8:25 AM GMT
अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम जानिए आपके शहर के लेटेस्ट रेट्स
x

तेल : तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर राहत जारी है। बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसी द्वारा पेट्रोल-डीजल के दामों में शनिवार को कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस बने हुए हैं। देश में 11 वां महीना है, जब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

कच्चे तेल के दामों में निचले स्तरों से हल्की बढ़त देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव 81.66 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड का भाव 77.87 डॉलर प्रति बैरल है। पिछले दिनों कच्चे तेल में ऊपरी स्तर 85 डॉलर प्रति बैरल से गिरावट देखने को मिली थी।

Next Story