व्यापार

Google chrome को आज ही करें अपडेट, नहीं तो होगा भारी नुकसान

Rani Sahu
8 Sep 2022 7:02 AM GMT
Google chrome को आज ही करें अपडेट, नहीं तो होगा भारी नुकसान
x

हाल ही में गूगल अपने Chrome ब्राउजर में एक नया अपडेट लेकर आया है। इस नए अपडेट के जरिये गूगल एक सिक्योरिटी बग को ठीक करेगा। इससे आपके सिसेटम की सिक्योरिटी पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगी। इसलिए अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते है तो जल्द ही आप अपने डेटा और प्राइवेसी को ऑनलाइन सुरक्षित करने के लिए अपने क्रोम को अपडेट करे उसका लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करे।

बताते चले, गूगल क्रोम का नया अपडेट विंडोज, मैक और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये कहा कि, कई बार गूगल ब्राउजर में खामी की घटनाएं सामने आई है। हालांकि इसको लेकर गूगल कोई जानकारी सबके सामने साझा नही की है। इनको रोकने के लिए गूगल ने कहा कि सभी यूजर्स को अपने-अपने ब्राउजर को जल्द से जल्द अपडेट करना होगा।
अगर आप अपने गूगल क्रोम को अपडेट नही करते तो हैकर्स आपके सिस्टम को एक रिकवेस्ट भाजकर हैक कर सकता है। हमने अक्सर देखा है कि ज्यादातर कम्प्यूटर और लैपटॉप यूजर्स कुछ भी जानकारी खोजने के लिए सबसे पहले गूगल क्रोम का ही इस्तेमाल करते है। ऐसे में इन यूजर्स को इस बात पर अधिक ध्यान देना चाहिए और समय रहते अपने गूगल क्रोम को अपडेट करते रहना चाहिए।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story