व्यापार

अनोखी कार! लॉन्चिंग से पहले ही दीवाने हुए लोग, जानें कीमत

jantaserishta.com
14 Jun 2022 8:59 AM IST
अनोखी कार! लॉन्चिंग से पहले ही दीवाने हुए लोग, जानें कीमत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: स्विट्जरलैंड (Switzerland) की इलेक्ट्रिक कार कंपनी (Electric Car Company) माइक्रो मोबिलिटी सिस्टम्स (Micro Mobility Systems) ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) तैयार की है, जिसे देख हर कोई हैरान रह जा रहा है. टाटा नैनो (Tata Nano) से भी छोटे साइज की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दिखने में तो कार लगती है, लेकिन यह कार नहीं है. कंपनी ने मोटरबाइक (Motorbike)और कार के डिजाइन को मिक्स कर यह अनोखी गाड़ी तैयार की है. यह कार लुक से लेकर अपने फीचर्स तक से लोगों को अपनी ओर खींच रही है.



इस कार की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि अभी यह फुल-स्टेज प्रोडक्शन में भी नहीं है, लेकिन इसे 30 हजार से ज्यादा एडवांस बुकिंग मिल चुकी है. कंपनी से इस गाड़ी में एक ही दरवाजा दिया है, जो बीएमडब्ल्यू (BMW) की Isetta की तरह आगे की ओर है. इसे बेहद दिलचस्प तरीके से बाइक और कार के बीच की गाड़ी बनाया गया है. यह पारंपरिक कारं की तुलना में कम जगह घेरती है, लेकिन इसके बाद भी कार के कई फीचर्स से लैस है.
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक व्हीकल में एक साथ दो लोग बैठकर यात्रा कर सकते हैं. इसमें 230 लीटर ट्रंक स्पेस है. यह वास्तव में एक कॉम्पैक्ट चार-पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल है. इसका वजन महज 535 किलोग्राम है. इसे एक बार चार्ज करने के बाद 235 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. हालांकि बेस मॉडल की रेंज 115 किलोमीटर के आस-पास है. कंपनी का कहना है कि यह छोटी कार 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है.
कंपनी का कहना है कि इस कार को सिटी राइड के हिसाब से तैयार किया है. इस तरह इस कार को बिना दोबारा चार्ज किए आराम से सप्ताह भर चलाया जा सकता है. इसे यूरोप में क्लास एल7e व्हीकल कैटेगरी में रखा गया है. इसका मतलब हुआ कि तकनीकी तौर पर यह क्वैड्रीसाइकिल है, लेकिन इसे कॉम्पैक्ट कार की तरह डिजाइन किया गया है. कंपनी ने बताया कि इसके 90 फीसदी कल-पुर्जे यूरोप में ही बने हैं.
कंपनी ने स्विट्जरलैंड के ग्राहकों के लिए इसकी शुरुआती कीमत 15,340 डॉलर यानी करीब 12 लाख रुपये रखी है. यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत 13,400 डॉलर लिस्ट की गई है. कंपनी ने कहा कि वह स्विट्जरलैंड के ग्राहकों को इस गर्मियों में डिलीवरी शुरू कर देगी. इसके बाद यूरोप के अन्य हिस्सों में इस छोटी कार की डिलीवरी शुरू की जाएगी. कंपनी इसे इटली के Turin स्थित प्लांट में बना रही है. कंपनी अपने प्लांट की क्षमता 1,500 व्हीकल सालाना से बढ़ाकर करीब 10 हजार करने की तैयारी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story