व्यापार

जनरल इंश्योरेंस कंपनियों और जीआईसी आरई की यूनियनों ने 4 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया

jantaserishta.com
26 Dec 2022 5:22 PM IST
जनरल इंश्योरेंस कंपनियों और जीआईसी आरई की यूनियनों ने 4 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया
x
चेन्नई (आईएएनएस)| सरकार के स्वामित्व वाली जनरल इंश्योरेंस कंपनियों और जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीआईसी आरई) की यूनियनों ने 4 जनवरी 2023 को हड़ताल का आह्वान किया है। 2 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) द्वारा एक समझौता बैठक बुलाई गई है। यूनियन के एक टॉप अधिकारी ने यह जानकारी दी है। संयुक्त फोरम ऑफ ट्रेड यूनियंस एंड एसोसिएशन (जेएफटीयू) के राष्ट्रीय संयोजक गिरीश खुराना द्वारा पांच पुनबीर्मा कंपनियों को फिर से बदलने पर ईवाई सिफारिशों के एकतरफा लागू करने के विरोध में हड़ताल का नोटिस दिया गया था। मुख्य श्रम आयुक्त ने सुलह (समझौता) बैठक के लिए पांच कंपनियों के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, वित्तीय सेवा विभाग के संयुक्त सचिव और खुराना को बुलाया है।
यूनियन लंबे समय से ईवाई रिपोर्ट की कापी की मांग कर रहे हैं। मैनेजमेंट ने उन्हें ईवाई रिपोर्ट के बारे में किए गए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन की एक कापी दी थी। खुराना ने जीआईपीएसए की सभापति और अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक सुचिता गुप्ता को लिखे पत्र में कहा कि पीपीटी (पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन) में निहित बुलेट पॉइंट कोई डिटेल जाहिर नहीं करते हैं और हम इस मामले में अपने ²ष्टिकोण और सुझाव प्रस्तुत करने में असमर्थ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story