UK ने चीनी Ownership वाली ब्रिटिश स्टील पर नियंत्रण लेने के लिए पारित किया आपातकालीन कानून

World वर्ल्ड: ब्रिटेन की लेबर सरकार ने चीनी UK ने चीनी Ownership वाली ब्रिटिश स्टील पर नियंत्रण लेने के लिए पारित किया आपातकालीन कानूनवाली ब्रिटिश स्टील कंपनी पर नियंत्रण के लिए आपातकालीन कानून पारित किया है। व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने बताया कि चीनी कंपनी जिंग्ये ग्रुप द्वारा लगभग 500 मिलियन पाउंड की सरकारी सहायता अस्वीकार करने के बाद यह कदम जरूरी हो गया था।
जिंग्ये ग्रुप ब्रिटेन में चीन से स्टील आयात कर प्रोसेस करना चाहता था, लेकिन स्कन्थोर्प स्थित प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस बंद होने की कगार पर हैं और प्रति दिन 7 लाख पाउंड का नुकसान हो रहा है। यदि ये बंद हो जाते, तो ब्रिटेन लौह अयस्क से नया स्टील बनाने में अक्षम एकमात्र प्रमुख अर्थव्यवस्था बन जाता।
रेनॉल्ड्स ने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी कंपनियों को स्टील सेक्टर में आने देकर गलती की थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अब स्टील जैसा संवेदनशील क्षेत्र चीन के लिए खुला नहीं रहेगा।जिंग्ये ने 2020 में दिवालिया ब्रिटिश स्टील को सरकार से खरीदा था। 2024 में सत्ता में आने के बाद से लेबर सरकार चीन से संबंधों में संतुलन बनाकर चल रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सख्ती दिखाई गई है।





