व्यापार

दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 26 में 9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट

jantaserishta.com
9 Jun 2025 2:52 PM IST
दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 26 में 9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान : रिपोर्ट
x
मुंबई: भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में 8-9 प्रतिशत बढ़कर प्री-कोविड स्तर को पार करने का अनुमान है। यह जानकारी केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में सोमवार को दी गई। रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई में कमी, व्यक्तिगत आयकर पर छूट की सीमा को 12 लाख रुपए तक करना, आरबीआई द्वारा इस साल की शुरुआत से अब तक रेपो रेट में एक प्रतिशत की कटौती और अच्छे मानसून से कंज्यूमर सेंटीमेंट में आगे और सुधार होने की उम्मीद है और दोपहिया वाहनों की बिक्री प्री-कोविड स्तरों को पार कर सकती है।
केयरएज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में आगे बताया कि बीते तीन वर्षों से इंडस्ट्री में लगातार वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिल रही है। वित्त वर्ष 23 में यह 8 प्रतिशत, वित्त वर्ष 24 में यह 10 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 में 11 प्रतिशत थी।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 25 में वॉल्यूम में बढ़त की वजह निर्यात में शिपमेंट का 21 प्रतिशत और घरेलू स्तर पर 9 प्रतिशत बिक्री बढ़ना था। केयरएज रेटिंग्स के सहायक निदेशक मधुसूदन गोस्वामी ने कहा, "केयरएज रेटिंग्स का अनुमान है कि दोपहिया वाहन बिक्री वित्त वर्ष 26 में लगभग 8-9 प्रतिशत की अच्छी वॉल्यूम वृद्धि के साथ प्री-कोविड स्तरों से आगे निकल जाएगी, जिसे निर्यात वॉल्यूम में 12-14 प्रतिशत और घरेलू बिक्री मात्रा में 6-8 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि से मदद मिलेगी।"
वित्त वर्ष 25 में ग्रामीण क्षेत्रों की कुल खुदरा पंजीकरण में हिस्सेदारी 58.30 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2024 के आंकड़े 57.9 प्रतिशत से थोड़ा अधिक थी। वित्त वर्ष 25 में थोक बिक्री 23.81 मिलियन यूनिट्स रही। रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूटर और एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकिलों के प्रति उपभोक्ता की पसंद में बदलाव ने भी बाजार को नया रूप दिया है, जो मांग के बदलते पैटर्न का संकेत देता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story