व्यापार

इस महीने लॉन्च होंगे Toyota Fortuner के दो धांसू वर्जन, जानिए इसकी खासियत

Triveni
2 Jan 2021 5:13 PM IST
इस महीने लॉन्च होंगे Toyota Fortuner के दो धांसू वर्जन, जानिए इसकी खासियत
x
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Toyota Fortuner के नए फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च करने जा रही है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Toyota Fortuner के नए फेसलिफ्ट अवतार को लॉन्च करने जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कंपनी इसके साथ एक और खास एडिशन को पेश करेगी, जिसका नाम फॉर्च्यूनर लेजेंडर होगा जिसे हाल ही में बिना किसी कवरिंग के स्पॉट किया गया था.

हाल ही में स्पॉट किया गया फॉर्च्यूनर लेजेंडर फेसलिफ्ट की तुलना में ज्यादा शार्प स्टाइलिंग के साथ स्पोर्टियर बॉडी में नज़र आया. बदलाव के तौर पर इसके अगले हिस्से में एक ग्लॉसी फ्रंट ग्रिल और लम्बा फ्रंट बम्पर दिया गया है. इसके अलावा इसके फ्रंट बंपर में आपको एक बड़ा एयर डैम भी मिलेगा.
इसके साथ ही इसके पीछे वाले हिस्से में नए स्लीकर एलईडी टेल-लाइट्स, बड़े रियर स्पॉइलर और एल-शेप के रिफ्लेक्टर के साथ नया बंपर दिया गया है. इसके अलावा इस एसयूवी में एपल और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस प्रीमियम एसयूवी के दोनों ही वेरिएंट 6 जनवरी को भारत में लॉन्च किये जाएंगे.
लीक हुई जानकारी के मुताबिक अपडेटेड टोयोटा फॉर्च्यूनर 10 वेरिएंट के साथ टू-व्हील-ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील-ड्राइव (4WD) विकल्प और 9 बॉडी कलर्स के ऑप्शंस में उपलब्ध होगी. इसके अलावा इस एसयूवी में 3 कलर्स इंटीरियर च्वॉइस भी देखने को मिलेगी, जबकि Toyota Fortuner Legender को केवल 2WD विकल्प के साथ ही पेश किया जाएगा. इंजन और पावर की बात करें तो फॉर्च्यूनर 2021, 2.8 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ आएगा जो 204bhp पावर और 500Nm टॉर्क जेनेरेट करता है.


Next Story