व्यापार

ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल पैटरनिटी लीव पर, ये है वजह!

jantaserishta.com
17 Feb 2022 11:29 AM IST
ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल पैटरनिटी लीव पर, ये है वजह!
x

नई दिल्ली: Twitter Inc के नए CEO Parag Agrawal लंबी छुट्टी पर जाने की तैयारी कर रहे हैं. उनको माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट का सुपर बॉस बने तीन महीने का भी समय नहीं हुआ है. The Washington Post की एक रिपोर्ट के अनुसार Parag Agrawal कुछ हफ्तों के लिए पैरेंटल लीव ले रहे हैं.

यानी जल्द पराग अग्रवाल फिर से पिता बनने वाले हैं. आपको बता दें कि Twitter अपने कर्मचारियों को 20 हफ्ते तक का पैरेंटल लीव देता है. लेकिन, माना जा रहा है कि पराग अग्रवाल इससे कम दिन की छुट्टी लेंगे.
पराग अग्रवाल के घर गुड न्यूज!
भारतीय-मूल के पराग अग्रवाल कंपनी के इंटरनल ग्रुप Twitter Parents के भी एग्जीक्यूटिव है. उनके इस फैसले का उनके कर्मचारियों ने स्वागत किया है. Twitter Parents ग्रुप ने ट्वीट करके लिखा है कि ऐसी कंपनी में काम करना कमाल की बात है जहां एग्जीक्यूटिव उदाहरण बनते हैं और सभी कर्मचारियों को दिए जाने वाले Parental Leave लेते हैं. इस शानदार न्यूज के लिए पराग को बधाई.
मुंबई बेस्ड 37 साल के Parag Agrawal ने Stanford University से कंप्यूटर साइंस में PhD किया है. उन्होंने अपनी बैचलर डिग्री IIT-Bombay से ली है. Jack Dorsey के कंपनी छोड़ने के बाद Twitter का नया सीईओ पराग अग्रवाल को बनाया गया था.
10 साल पहले जुड़े ट्विटर से
पराग के सीईओ बनने पर भारतीयों ने खुशी का जमकर इजहार किया था. लोग इंटरनेट पर इसको लेकर काफी बातचीत कर रहे थे. उन्होंने ट्विटर को लगभग 10 साल पहले जॉइन किया था जब कंपनी में 1000 से भी कम कर्मचारी काम रहे थे.
ये पहली बार नहीं है कि किसी टेक कंपनी की कमान भारतीय के हाथ में है. Google के सीईओ Sundar Pichai, Microsoft के CEO Satya Nadella, Adobe के CEO Shantanu Narayen, IBM के Arvind Krishna और Palo Alto Networks के CEO Nikesh Arora भी अपनी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story