व्यापार

ट्विटर के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर लगा ताला

Teja
17 Feb 2023 11:21 AM GMT
ट्विटर के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर लगा ताला
x

नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में ट्विटर के दो दफ्तरों को बंद करने का निर्देश दिया है। भारत में तीन में से दो ऑफिस को बंद करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। दरअसल एलन मस्क ट्विटर के खर्चों को कम करने के लिए लगातार बदलाव कर रहे है। कंपनी ने इसी के तहत भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है।

जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तब से लगातार बदलाव हो रहे हैं। इन्हीं बदलावों के बीच अब ट्विटर ने अपने दिल्ली और मुंबई दफ्तर को बंद करने का फैसला कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल ट्विटर ने भारत में अपने 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा है। गौरतलब है ‎कि भारत में ट्विटर के तीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में हैं। यानी अब भारत में ट्विटर का सिर्फ एक ही ऑफिस रह गया है। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल स्थिति को सुधारने में जुटे है। साल 2023 के आ‎खिर तक वो ट्विटर को वित्तीय रूप से स्थिर बनाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने ना केवल बड़े स्तर पर कर्मचारियों की छंटनी की है, बल्कि ट्विटर के ऑफिस सर्विसेज में भी कटौती की है।

Next Story