
। Meta ने हाल ही में अपने नए ऐप Threads को पूरे विश्व में लॉन्च किया है। इसे Twitter का विकल्प बताया जा रहा है। इस बीच एक रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है कि ट्विटर अपने सर्च परिणाम पेज से Threads के लिंक को ब्लॉक कर रहा है। आपको बता दें कि थ्रेड्स हाल ही में जेनरेटिव AI बेस्ड चैटबॉट ChatGPT को पछाड़कर 100 मिलियन से अधिक डाउनलोड तक पहुंचने वाला सबसे फास्ट ऐप बन गया है।
थ्रेड्स के लिंक ब्लॉक किए जाने की बात को सबसे पहले Threads ऐप पर Andy Baio नाम के यूजर ने रिपोर्ट किया। Baio ने देखा कि ‘url:threads.net’ टर्म का उपयोग कर सर्च करने पर कोई परिणाम नहीं मिला। जबकि, Threads.net वेबसाइट्स की लिंक वाले सभी ट्वीट वापस आने चाहिए थे।
नहीं मिल रहे थ्रेड्स लिंक वाले ट्वीट
इसी तरह एक और यूजर ने ट्विटर पर इस बात को रखा कि उन्हें थ्रेड्स लिंक वाले ट्वीट नहीं मिल रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स ने तुरंत ही ट्विटर के नए प्रतिबंधों से बचने का रास्ता ढूंढ लिया है। थ्रेड्स लिंक वाले पोस्ट खोजने के लिए, यूजर्स url:Threads net फ्रेज का उपयोग कर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सर्च कर सकते हैं।
