व्यापार
शेयर बाजार में सुनामी, भारी गिरावट से सहमें निवेशक
jantaserishta.com
15 April 2024 9:41 AM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है, क्योंकि शनिवार और रविवार को ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए. ईरान के इजरायल के कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने से दुनिया भर में टेंशन बढ़ गया. वहीं यह माना जा रहा है कि आने वाला समय बेहद कठिन होने वाला है. खासकर कच्चे तेल के दाम और महंगाई में भारी बढ़ोतरी होने की आशंका है. जिस कारण शेयर बाजार में भी भारी गिरावट हुई है.
शुक्रवार को 1 फीसदी तक शेयर बाजार में गिरावट के बाद जब सोमवार को मार्केट खुला तो सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई. Sensex 900 अंक से ज्यादा गिरकर 73,315.16 पर खुला, जबकि Nifty 300 अंक से ज्यादा टूटकर 22,339.05 पर ओपन हुआ. BSE के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि बाकी के सभी 26 स्टॉक्स में गिरावट है. सबसे ज्यादा गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में 2.41 फीसदी का है.
NSE पर आज 2,171 शेयर ट्रेड कर रहे थे, जिसमें से सिर्फ 135 शेयरों में तेजी देखी जा रही थी. बाकी 1,979 शेयर में बड़ी गिरावट रही. वहीं 57 शेयरों में कोई एक्शन नहीं था. 33 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 16 शेयर 52वीक के लो पर हैं. इसके अलावा, 25 शेयरों ने अपर सर्किट और 114 शेयरों ने लोअर सर्किट लगाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





