व्यापार

ट्रंप का दावा चीन से टैरिफ पर बातचीत जारी, चीन ने खारिज किया

Riyaz Ansari
26 April 2025 2:15 PM IST
ट्रंप का दावा चीन से टैरिफ पर बातचीत जारी, चीन ने खारिज किया
x

World वर्ल्ड: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन के साथ टैरिफ को लेकर बातचीत जारी है, जबकि चीन ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। ट्रंप ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू और फिर वाइट हाउस छोड़ते वक्त पत्रकारों से कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें फोन किया है। चीन की तरफ से अमेरिकी एम्बेसी के ज़रिए कहा गया कि अमेरिका भ्रम फैला रहा है और कोई बातचीत नहीं हो रही। ट्रंप ने एयर फोर्स वन में कहा कि अगर चीन अपने बाज़ार अमेरिकी उत्पादों के लिए खोले तो यह बड़ी जीत होगी।

उधर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कज़ाखस्तान में एक बैठक के दौरान कहा कि कुछ देश मनमानी करते हैं, दबाव बनाते हैं और बिना वजह ट्रेड वॉर शुरू करते हैं, जो उनकी स्वार्थी सोच को दिखाता है। दोनों देशों के बयानों में विरोधाभास से वैश्विक व्यापारिक हालात और अनिश्चित हो गए हैं


Next Story