व्यापार

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1700 अंक से ज्यादा बढ़कर बंद

jantaserishta.com
15 Feb 2022 4:22 PM IST
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 1700 अंक से ज्यादा बढ़कर बंद
x

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की मदद से शेयर बाजार ने सोमवार (Stock Market today) को हुए नुकसान की भरपाई कर ली है. मंगलवार की तेज बढ़त के साथ बाजार एक बार फिर 11 फरवरी के स्तरों के करीब आ गया है. यूक्रेन के संकट के घबराये बाजार में सोमवार को 3 प्रतिशत की तेज गिरावट के बाद आज मंगलवार को बाजार में 3 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई, कारोबार के अंत में सेंसेक्स (sensex) 1736 अंक की बढ़त के साथ 58,142 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी (nifty) 507 अंक की बढ़त के साथ 17352 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में दर्ज हुई ये बढ़त बीते एक साल में किसी एक दिन दर्ज हुई सबसे तेज बढ़त रही है. आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली है. सेंसेक्स में शामिल सभी स्टॉक्स आज बढ़त के साथ बंद हुए हैं. यूक्रेन संकट हल होने की उम्मीद बढ़ने के साथ वॉलिटिलिटी इंडेक्स में 10 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज हुई है. आज के कारोबार में सबसे ज्यादा ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त दर्ज हुई है.

क्यों आई बाजार में बढ़त
बाजार में आज की बढ़त यूक्रेन में तनाव घटने के संकेतों के बाद देखने को मिली है. रूस की सरकार ने संकेत दिये हैं कि यूक्रेन मामले में यूरोपियन देशों से समझौता हो सकता है. रूस के विदेश मंत्री ने संकेत दिये हैं कि उनकी सरकार पश्चिमी देशों के साथ बिना किसी टकराव के मामले को सुलझाना चाहती है. रूस की तरफ से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. बेहतर संकेतों के बाद निवेशकों ने सोमवार की गिरावट के बाद निचले स्तरों पर पहुंचे बाजार में खरीदारी की और बाजार में बढ़त देखने को मिली. शेयर बाजार में आज की बढ़त बीते एक साल की सबसे तेज बढ़त रही है. जिसके साथ ही निवेशकों की संपत्ति एक दिन में 5.4 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story