ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को दिया निर्देश, कहा- SMS फिल्टर री-एक्टिवेट करें, OTP मिलने में फिर हो सकती है परेशानी

ट्राई ने टेलीकॉम ऑपरेटरों से अपने एसएमस चेकिंग फिल्टर को री-एक्टिवेट करने को कहा है ताकि लोगों को फर्जी एसएमएस से बचाया जा सके. अगर टेलीकॉम ऑपरेटरों ने यह काम नहीं किया तो 1 अप्रैल से डिजिटल ट्रांजेक्शन करने वालों को ओटीपी हासिल करने में फिर दिक्कत आ सकती है. दूसरी ओर टेलीकॉम ऑपरेटरों का मानना है कि ट्राई ने इस पर सख्ती दिखाई तो 1 अप्रैल से फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और ई-कॉमर्स में काफी दिक्कत आ सकती है. पिछली बार मोबाइल यूजर्स इस तरह की दिक्कतों का सामना कर चुके थे. लोगों को ओटीपी मिलने में दिक्कत आ रही थी.अब एक बार फिर ऐसी स्थिति आ सकती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





