व्यापार

Tracxn Technologies का IPO प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 के साथ आज निवेश के लिए आएगा

Admin Delhi 1
10 Oct 2022 11:44 AM GMT

दिल्ली: फ्लिपकार्ट के फाउंडर सपोर्टेड 309.38 करोड़ रुपये का Tracxn Technologies का आईपीओ 10 अक्टूबर 2022 को निवेश के लिए ओपन होने जा रहा है। इसके लिए तीन दिन यानी 12 अक्टूबर 2022 बोली लगा सकेंगे। मार्केट इंटेलिजेंस डेटा सर्विस देने वाली कंपनी ने Tracxn Technologies IPO का प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। आइए जानते हैं इस इश्यू के बारे में सभी डिटेल्स….

1. IPO price: कंपनी ने पब्लिक ऑफर का प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

2. IPO date: इश्यू के लिए तीन दिवसीय सदस्यता 10 अक्टूबर 2022 को खुलेगी और यह 12 अक्टूबर 2022 तक बोली लगाने के लिए खुली रहेगी।

3. IPO GMP: Tracxn Technologies Ltd के शेयरों का अभी ग्रे मार्केट में कारोबार नहीं हुआ है। इसलिए, ट्रैक्सएन टेक्नोलॉजीज आईपीओ जीएमपी आज तक उपलब्ध नहीं है।

4. IPO size: कंपनी आईपीओ के जरिए ₹309.38 करोड़ का फंड जुटाएगी।

5. Public issue: आईपीओ एक बुक बिल्ड इश्यू है और यह पूरी तरह से ओएफएस नेचर का है।

6. IPO lot size: एक बोलीदाता कम से कम एक लॉट में आवेदन कर सकेगा। एक लॉट में कंपनी के 185 शेयर शामिल होंगे।

7. Allotment date: शेयर आवंटन की संभावित डेट 17 अक्टूबर 2022 है।

8. IPO listing: आईपीओ को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। यह आईपीओ 20 अक्टूबर 2022 को लिस्ट हो सकता है।

9. IPO registrar: लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पब्लिक इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

10. IPO review: कंपनी की बुनियादी बातों पर बात करते हुए, अनलिस्टेड एरेना डॉट कॉम के संस्थापक अभय दोशी ने कहा, "ट्रेक्सन निजी बाजार डेटा सेवा प्रदाता में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में उभरा है, जो एंटरप्राइज ग्रेड डेटा क्यूरेशन प्रदान करता है। भारत में स्थित कंपनी के संचालन में फायदा मिलता है।

अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ज्यादा प्रभावशील है। चूंकि यह आईपीओ पूरी ओएफएस नेचर का है, इसलिए आय कंपनी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी वित्त वर्ष 22 तक घाटे में चल रही थी और वित्त वर्ष 23 के लिए सकारात्मक परिणाम पोस्ट किए हैं।

Next Story