व्यापार

Toyota की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV bZ4X में आई ये खराबी, 2700 यूनिट्स को बुलाया वापस

Subhi
25 Jun 2022 4:29 AM GMT
Toyota की ऑल-इलेक्ट्रिक SUV bZ4X में आई ये खराबी, 2700 यूनिट्स को बुलाया वापस
x
Toyota bZ4X ने लॅान्च होने के तकरीबन दो महीने के अंदर ही अपनी bZ4X इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिकॉल किया है। कंपनी ने 2,700 यूनिट्स को वापस बुलाया है। कंपनी ने Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक SUV को वापस बुलाने के पीछे की वजह क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी के पहियों में आई खराबी को बताया है।

Toyota bZ4X ने लॅान्च होने के तकरीबन दो महीने के अंदर ही अपनी bZ4X इलेक्ट्रिक एसयूवी को रिकॉल किया है। कंपनी ने 2,700 यूनिट्स को वापस बुलाया है। कंपनी ने Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक SUV को वापस बुलाने के पीछे की वजह क्रॉसओवर इलेक्ट्रिक एसयूवी के पहियों में आई खराबी को बताया है। कंपनी के मुताबिक तेज स्पीड में चलते वक्त कार के व्हील्स अलग हो सकते थे, जिस समस्या को ठीक करने के लिए यह रिकॉल किया गया है।

Toyota bZ4X इलेक्ट्रिक SUV के व्हील्स में आई खराबी

टोयोटा bZ4X एसयूवी की लगभग 2,700 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है, जिनमें से 2,000 यूनिट्स यूरोपीय बाजार से हैं। वहीं, 260 यूनिट यूएस से हैं और 110 जापान से हैं। वहीं, 20 यूनिट्स को कनाडा से रिकॉल किया गया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर गाड़ी के मालिकों को सूचित किया है। कंपनी ने कार मालिकों को चेतावनी दी है कि कंपनी को जब तक इसका कोई उपाय नहीं मिल जाता है, तब तक वाहन मालिक गाड़ी ड्राइव करने से बचें।

कंपनी ने बताया कि ज्यादा तेज चलाने से कार के व्हील्स के सभी बोल्ट ढीले हो सकते हैं और खतरा हो सकता है। व्हील्स ईवी से पूरी तरह से अलग हो सकता है। सवारी के लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है। इस कारण कई तरह की मुसीबत का सामना भी करना पड़ सकता है। कंंपनी ने कहा कि ये ईवी अभी जांच के दायरे में ही है।

दो महीने पहले हुई थी लॉन्चिंग

आपको बता दें कि कंपनी ने अभी दो महीने पहले ही इसको लॅान्च किया था। यह एसयूवी एक बार चार्ज होने पर 317 मील (500 किमी से अधिक) की रेंज देती है। इसकी बैटरी 71.4kWh की है। इस बाइक के व्हील्स 18 इंच के हैं। कार में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। EV में 9 JBL स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं और यह पैनोरमिक सनरूफ के साथ आती है।


Next Story