व्यापार

Toyota किर्लोस्कर को 41 प्रतिशत का लाभ

jantaserishta.com
1 April 2023 3:43 PM IST
Toyota किर्लोस्कर को 41 प्रतिशत का लाभ
x

DEMO PIC 

चेन्नई (आईएएनएस)| भारत-जापान के संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में 41 फीसदी की वृद्धि के साथ 174,015 इकाइयों की बिक्री की। कंपनी के मुताबिक, पिछले महीने उसकी 18,670 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो मार्च 2022 में 17,131 यूनिट्स की बिक्री से ज्यादा है।
कंपनी ने कहा कि वृद्धि में प्रमुख योगदान हाल ही में पेश की गई इनोवा हाइक्रॉस, अर्बन क्रूजर हैडर, द न्यू इनोवा क्रिस्टा और हिलक्स की मांग में तेजी का रहा।
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग अतुल सूद ने कहा, पैसेंजर व्हीकल्स सेगमेंट में पिछले साल लगातार वृद्धि देखी गई और टीकेएम (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) विभिन्न मोबिलिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में गहरी पैठ बनाकर तैयार थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story