व्यापार

टोटलएनर्जीज अदाणी ग्रीन की ग्रोथ का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: सीईओ

jantaserishta.com
3 Jun 2025 11:05 AM IST
टोटलएनर्जीज अदाणी ग्रीन की ग्रोथ का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध: सीईओ
x
पेरिस: फ्रांस की एनर्जी कंपनी टोटलएनर्जीज के सीईओ और चेयरमैन पैट्रिक पोयाने ने कहा कि उनकी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के विस्तार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ पेरिस में बातचीत के दौरान पोयाने ने कहा कि वे अदाणी ग्रीन के विस्तार का समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा, "अदाणी ग्रीन जिसकी क्षमता 14 गीगावाट है। हम इसकी ग्रोथ को समर्थन जारी रखेंगे।" गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, “टोटलएनर्जीज के चेयरमैन और सीईओ पैट्रिक पोयाने से मुलाकात की और भारत के लिए कंपनी की निवेश योजनाओं और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।"
फ्रांसीसी एनर्जी कंपनी ने भारत में लगभग 5 बिलियन डॉलर का निवेश किया है, जो प्राकृतिक गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिटी गैस डेवलपमेंट और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स विशेष रूप से सौर और पवन ऊर्जा पर केंद्रित है। जनवरी 2021 में अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी ग्रीन में टोटलएनर्जीज ने माइनॉरिटी हिस्सेदारी लेकर साझेदारी की शुरुआत की थी।
​​पिछले महीने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड दुनिया की पहली ऐसी स्वतंत्र बिजली उत्पादक (आईपीपी) रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) कंपनी बन गई है, जिसने अपने पूरे परिचालन पोर्टफोलियो को वाटर पॉजिटिव में बदल दिया है। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सस्टेनेबिलिटी के लिए एक नया मानक स्थापित करने के लिए अपने वित्त वर्ष 26 के लक्ष्य से एक साल पहले वाटर पॉजिटिव होने का लक्ष्य हासिल किया है। यह इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाली शीर्ष 10 वैश्विक कंपनियों (परिचालन आरई पोर्टफोलियो के संदर्भ में) में से पहली और एकमात्र है।
अदाणी ग्रीन ने वित्त वर्ष 25 के लिए शानदार नतीजे पेश किए। इस दौरान कंपनी ईबीआईटीडीए एक अरब डॉलर के पार पहुंच गया और 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कंपनी देश में सबसे अधिक 14.2 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता वाली कंपनी का खिताब बरकरार रखा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story