व्यापार

दुनियाभर में Tiktok की धूम, Twitter और Snapchat छूटे पीछे

Subhi
10 April 2022 9:43 AM GMT
दुनियाभर में Tiktok की धूम, Twitter और Snapchat छूटे पीछे
x
चीनी शॉर्ट-वीडियो ऐप Tiktok की दुनियाभर में धूम है। जहां एक तरह फेसबुक ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं Tiktok रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है।

चीनी शॉर्ट-वीडियो ऐप Tiktok की दुनियाभर में धूम है। जहां एक तरह फेसबुक ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रेवेन्यू में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं Tiktok रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड बना रहा है। Tiktok ने वैश्विक स्तर पर विज्ञापन हासिल करने के मामले में फेसबुक, ट्विटर और स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया है। वही द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी उम्मीद है कि साल 2024 तक Tiktok विज्ञापन रेवेन्यू के मामले में Google ओन्ड YouTube के 23.6 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पीछे छोड़ सकता है। इस मामले में Tiktok ने पिछले साल स्नैपचैट को पीछे छोड़ दिया था।

भारत में बैन है Tiktok ऐप

बता दें कि यह उस वक्त है, जब भारत में टिकटॉक प्रतिबंधित है। Tiktok का चीन के बाद भारत दूसरा सबसे बड़ा मार्केट शेयर हुआ करता था। लेकिन जून 2020 में Tiktok समेत कई ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल TikTok का वैश्विक विज्ञापन रेवेन्यू 11.6 बिलियन डॉलर से तीन गुना हो सकता है। जो कि स्नैपचैट और ट्विटर के कुल 10.44 डॉलर से ज्यादा होगा। Tiktok की दुनियाभर में बेहद पसंद किया जा रहा है। एर रिपोर्ट के मुताबिक एक टिकटॉक यूजर्स ने पिछले साल ऐप पर औसतन प्रति माह औसतन 19.6 घंटे बिताए।

कमाई के मामले में tiktok अव्वल

अगर बात फेसुबक की करें, तो इसके मंथली एक्टिव यूजर्स की संख्या 2.9 बिलियन है। जबकि इंस्टाग्राम के यूजर्स की संख्या 2 बिलियन है। वही पिछले साल मेटा ने 118 बिलियन डॉलर रेवेन्यू हासिल किया है। मार्क जुकरबर्ग की कंपनी Tiktok की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित है। यूएस में पिछले कुछ वक्त में TikTok यूजर्स की संख्या में तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। TikTok यूएस में साल 2022 की पहली तिमाही में नॉन गेमिंग ऐप के मामले में टॉप पर रहा है। गूगल प्ले स्टोर पर tiktok दूसरे स्थान पर रहा है। वही इंस्टाग्राम तीसरे पायदान पर रहा है।


Next Story