व्यापार

टाइगर ने SUV को जबड़े से पकड़कर पीछे खींचा, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो

jantaserishta.com
31 Dec 2021 8:50 AM IST
टाइगर ने SUV को जबड़े से पकड़कर पीछे खींचा, उसके बाद जो हुआ...देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर अपने जबड़े से SUV कार के बंपर को खींच रहा है. टाइगर कार को करीब 3 से 4 फीट तक अपने जबड़े से खींच लेता है. कार में बैठे लोगों में उत्साह और डर का मिला जुला असर दिखाई दे रहा है. इस बीच कार का बंपर भी पूरी तरह से टूट गया. इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है. साथ ही उन्होंने एक कैप्शन लिखा है कि बाघ को पता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां डिलीशियस होती हैं.

आनंद महिन्द्रा ने ट्वीट किया, 'यह दृश्य ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क पर थेप्पकाडु के पास देखा गया. वीडियो में जिस कार को बाघ खींच रहा है, वह जाइलो (Mahindra Xylo) है. इसलिए मुझे लगता है कि मुझे आश्चर्य नहीं है कि वह इसे चबा रहा है. शायद मेरी तरह वह भी मानता है कि महिंद्रा कारें डिलीशियस हैं.' सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
यह वीडियो करीब डेढ़ मिनट का है. बताया जा रहा है कि कार में छह लोग सवार थे. जो टाइगर की इस हरकत को देखकर रोमांचित हो रहे थे. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि कार की बैटरी अचानक डिस्चार्ज हो गई थी. जिसके वजह से वो स्टार्ट नहीं हो रही थी. वहां से पास से गुजर रहे कुछ टूरिस्ट ने इस वीडियो को शूट किया था. इसे आनंद महिंद्रा ने अभी शेयर किया है.
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और तरह तरह के मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. बता दें, कारोबारी आनंद महिंद्रा अपने इस अनोखे मिजाज के लिए जाने जाते हैं. वो अकसर इस तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story