व्यापार

दुनिया में इस साल चीनी स्मार्टफोन का दबदबा रहेगा कम, भारी नुकसान का अनुमान

Subhi
1 July 2022 4:31 AM GMT
दुनियाभर में चीनी स्मार्टफोन का और पर्सनल कंप्यूटर का दबदबा रहता है। हालांकि इस साल 2022 में चीन में बनने वाले स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर के दबदबे में कमी का अनुमान है।

दुनियाभर में चीनी स्मार्टफोन का और पर्सनल कंप्यूटर का दबदबा रहता है। हालांकि इस साल 2022 में चीन में बनने वाले स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर के दबदबे में कमी का अनुमान है। रिसर्च फर्म गार्टनर (Gartner) की रिपोर्ट ने साल 2022 में चीनी स्मार्टफोन और कंप्यूटर के शिपमेंट में गिरावट का अनुमान जाहिर किया है। चीन से दुनिया को शिपमेंट होने वाले स्मार्टफोन मार्केट में 18 फीसदी की कमी हो सकती है। बता दें कि चीनी से दुनिया को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन को सप्लाई किया जाता है।

क्या रही शिपमेंट में गिरावट की वजह

स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर में गिरावट की वजह कोविड-19 को माना जा रहा है। दरअसल कोविड-19 प्रतिबंधों की वजह से चीन में आर्थिक गतिविधियों लगभग ठप हो गई थीं। चीन के सबसे बड़े कारोबारी शहर में लंबे वक्त तक कोविड प्रतिबंध लगाए गए, जिससे स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यटर की मैन्युफैक्चरिंग प्रभावित रही। रिसर्च फर्म ने अनुमान जाहिर करते हुए कहा कि विश्वभर में स्मार्टफोन के शिपमेंट में 7 फीसदी की गिरावट हो सकती है। साथ ही सप्लाई चेन की वजह से शिपमेंट में कमी का अनुमान है। इसी के साथ रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष की वजह से भी स्मार्टफोन और पर्सनल कंप्यूटर की डिमांड पर असर देखा जा सकता है।

कंप्यूटर शिपमेंट में 9.5 फीसद की गिरावट का अनुमान

पिछले कुछ वक्त से जियोपॉलिटिक्स में उथल-पुथल का दौर जारी है। जिससे महंगाई दर बढ़ी है। साथ ही करेंसी की कीमत स्थिर नहीं है। जिससे सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही है। गार्टनर की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल कंप्यूटर शिपमेंट में इस साल 9.5 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।

हालांकि स्मार्टफोन और पीसी शिपमेंट में गिरावट की वजह स्मार्टफोन कंपनियों के हालिया प्रदर्शन भी रहा है। चिप मेकर कंपनियां लंबे वक्त से शिपमेंट में कमी की बात कह रही हैं। हालांकि अगर कंपनियों की आर्थिक तौर पर सेहत दुरुस्त होती है, तो शिपमेंट में बदलाव भी संभव है।


Next Story