
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार (Indian Share Market) मंगलवार की सुबह (4 अक्टूबर) जोरदार तेजी के साथ ओपन हुआ. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 57 हजार के आंकड़े को पार कर गया और निफ्टी (Nifty) भी 17 हजार के पार चला गया. सेंसेक्स 783.14 अंक या 1.38 फीसदी चढ़कर 57571.95 पर पहुंचा और निफ्टी 244.70 अंक या 1.45 फीसदी ऊपर 17132 पर ट्रेड कर रहा है.
सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. निफ्टी पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और एलएंडटी टॉप गेनर्स की लिस्ट में नजर आ रहे हैं.
आज सुबह ग्लोबल मार्केट से भी पॉजिटिव सकेंत मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में 2 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. सुबह डाओ फ्यूचर्स भी ऊपर नजर आ रहा. कल अमेरिकी बाजार में तेजी दिखी थी. डाओ जोंस 750 प्वाइंट उछला था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





