व्यापार

आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट हो गया वायरल, मां की याद से है जुड़ा

jantaserishta.com
4 March 2022 4:26 PM IST
आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट हो गया वायरल, मां की याद से है जुड़ा
x

नई दिल्ली: महिंद्रा समूह के प्रमुख आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) इंडियन टैलेंट को कितना सराहते हैं, इसका नमूना अक्सर उनके ट्वीट में देखने को मिलता है. लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ऐसा ट्वीट (Anand Mahindra Tweet) किया है जो उनकी मां की याद से जुड़ा है.

आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया है कि उनकी मां लखनऊ में पली बढ़ी हैं. इसलिए उनकी याद में वो 'महिंद्रा सनतकड़ा फेस्टिवल' मनाते हैं.
आनंद महिंद्रा की मां (Anand Mahindra Mother) इंदिरा महिंद्रा (Indira Mahindra) की लिखी 4 किताबों में से 'द एंड प्ले' और 'द क्लब' किताबें काफी पॉपुलर किताबें हैं. इतना ही नहीं, उनकी मां ने 'काली घटा' नाम की फिल्म में भी काम किया है. शायद यही वजह है कि एक समय में आनंद महिंद्रा फिल्म स्टडीज कर रहे थे और मशहूर डायरेक्टर मीरा नायर उनकी जूनियर हुआ करती थीं.
इंदिरा महिंद्रा का जन्म इलाहाबाद में हुआ, लेकिन उनका बचपन लखनऊ में बीता. वहां उन्होंने इसाबेला थोबर्न कॉलेज से पढ़ाई की और फिर वहीं फैकल्टी के तौर पर भी काम किया.
आनंद महिंद्रा, 2010 से लखनऊ में अपनी मां की याद में ये फेस्टिवल मना रहे हैं. हर साल इस फेस्टिवल की एक थीम रखी जाती है. इस बार की थीम 'लखनवी बावर्चीखाने' है, और इसे लेकर उन्होंने ये वीडियो भी शेयर किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story