व्यापार

Free Netflix, Amazon Prime के साथ मिलेगी ये खास सुविधा

Subhi
29 Sept 2022 8:29 AM IST
Free Netflix, Amazon Prime के साथ मिलेगी ये खास सुविधा
x
भारत में टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने पोस्टपेड प्लान के साथ ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर करती है, इनमें से कुछ के प्लांट की कीमत काफी ज्यादा होती है और तब जाकर यूजर अधर बेनिफिट्स हासिल कर पाते हैं.

भारत में टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने पोस्टपेड प्लान के साथ ढेर सारे बेनिफिट्स ऑफर करती है, इनमें से कुछ के प्लांट की कीमत काफी ज्यादा होती है और तब जाकर यूजर अधर बेनिफिट्स हासिल कर पाते हैं. अगर आप एक फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का लाभ लेना चाहते हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन से प्लान में यह बेनिफिट मिलेगा तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपके लिए एक सस्ता पोस्टपेड प्लान लेकर आए हैं जिसमें आपको हजारों रुपए के फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन का लाभ भी मिलेगा.

कौन सा है ये प्लान

Jio के जिस पोस्टपेड प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 399 रुपये है. 399 रुपये प्रति महीने वाले इस प्लान में आपको 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है जिसके खत्म होने के बाद आप 10 रुपये प्रति GB के हिसाब से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन के लिए 100 एसएमएस की सुविधा भी दी जा रही है.

Netflix और Amazon Prime जैसे सब्सक्रिप्शन हैं फ्री

इस प्लान में ग्राहकों को फ्री नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन देखने को मिलता है जिसकी कीमत हजारों रुपये है. इन तीन प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक साल का सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को मिलता है. इसके साथ-साथ आप जियो क्लाउड, जियो सिनेमा और जियो सिक्योरिटी जैसे सभी जियो ऐप्स का एक्सेस भी पाएंगे.

अगर आप अलग से पैसे खर्च करते हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं तो यह प्लान आपके लिए ही तैयार किया गया है और इसे इस्तेमाल करके आप हजारों रुपए बचा सकते हैं क्योंकि इसमें आपको साल भर के लिए प्लेटफार्म इस्तेमाल करने की छूट मिलती है ऐसे में यह आपके लिए किसी तगड़ी डील से कम नहीं है.


Next Story