व्यापार

Flipkart सेल में लॉन्च हुई 2500 से कम कीमत की ये स्मार्टवॉच

Subhi
23 Sep 2022 5:09 AM GMT
Flipkart सेल में लॉन्च हुई 2500 से कम कीमत की ये स्मार्टवॉच
x
Gizmore ने आज GIZFIT Glow स्मार्टवॉच के लॉन्च की घोषणा की। Gizmore की नई स्मार्टवॉच डिजिटल-फर्स्ट कंज्यूमर्स के ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसके अलावा इस वॉच में कई सुविधाएं दी गई है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ये स्मार्टवॉच 2,499 रुपये में उपलब्ध होगी।

Gizmore ने आज GIZFIT Glow स्मार्टवॉच के लॉन्च की घोषणा की। Gizmore की नई स्मार्टवॉच डिजिटल-फर्स्ट कंज्यूमर्स के ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। इसके अलावा इस वॉच में कई सुविधाएं दी गई है। फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान ये स्मार्टवॉच 2,499 रुपये में उपलब्ध होगी।

GIZFIT Glow के स्पेसिफिकेशंस

GIZFIT Glow ऑलवेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाली Gizmore की पहली स्मार्टवॉच है। इसमें 1.37 इंच का बड़ा गोलाकार डिस्प्ले मिलता है। इसकी AMOLED स्क्रीन में 420X420 रेज़ॉल्यूशन और 550nits ब्राइटनेस मिलती है।

GIZFIT ग्लो में असाधारण बैटरी जीवन प्राप्त करने का दावा किया गया है। इसके अलावा, इसमें आपको IP68 सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे वाटर, स्वेट और डस्टप्रूफ बनाता है। GIZFIT Glow में बहुत सारे वॉच फेस है और आप अपने अनुसार इसे कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इस वॉच में आपको एल्युमिनियम एलॉय बॉडी भी मिलती है।

GIZFIT ग्लो एक इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन के साथ आता है, जो इसे एक्सेस करना आसान बनाता है। केवल एक बटन दबाकर आप इसमें सीधे स्पोर्ट्स मोड तक एक्सेस पा सकते हैं और UI को बदलने के लिए डबल टैप कर सकते हैं। GIZFIT Glow को आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है, क्योंकि यह Google Voice Assistant और Apple Siri को सपोर्ट करता है।

GIZFIT ग्लो सभी स्वास्थ्य फीचर्स के साथ आता है, जिसमें SpO2 मॉनिटर, हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप ट्रैकर और फीमेल हेल्थ ट्रैकर और मेडिटेटिव ब्रीदिंग फीचर्स शामिल है।

GIZFIT ग्लो ब्लूटूथ कॉलिंग की भी सुविधा है, जो आपको सीधे वॉच से कॉल डायल करने और रिसीव करने की अनुमति देता है।

GIZFIT Glow की कीमत

GIZFIT Glow की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। Flipkart की Big Billion Days सेल जल्द लाइव हो जाएगी और इस सेल के दौरान GIZFIT Glow 2,499 रुपये में मिलेगा। सेल के बाद यूजर्स इस वॉच को 3,499 रुपये में खरीद पाएंगे। ये स्मार्टवॉच ब्लैक, ब्राउन, बरगंडी जैसे कई स्ट्रैप कलर विकल्पों में उपलब्ध होगी।


Next Story