व्यापार

यह स्मॉल फाइनेंस बैंक लाया धांसू स्कीम, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
3 Nov 2022 1:40 PM GMT
यह स्मॉल फाइनेंस बैंक लाया धांसू स्कीम, जानिए पूरी खबर
x

मुंबई: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह शगुन 366 स्कीम है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 1 साल और 1 दिन (366 दिन) की है। स्मॉल फाइनेंस बैंक की इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में रिटेल कस्टमर्स को सालाना 7.80 पर्सेंट रिटर्न मिलेगा वहीं, 366 दिन के लिए सीनियर सिटीजंस को 8.30 पर्सेंट का ब्याज मिलेगा। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, हाल में लॉन्च की गई शगुन स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की पॉपुलैरिटी के बाद यह स्कीम लाई है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की यह स्कीम 30 नवंबर 2022 के पहले किए गए डिपॉजिट पर ही वैलिड है।

यूनिटी बैंक ने बल्क डिपॉजिट्स के रेट भी बढ़ाए: यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल बल्क डिपॉजिट्स (2 करोड़ रुपये से ऊपर के डिपॉजिट) की इंटरेस्ट रेट्स में भी बढ़ोतरी की है। कॉलेबल बल्क में डिपॉजिट पर सालाना 7.75 पर्सेंट तक का इंटरेस्ट मिलेगा। वहीं, नॉन-कॉलेबल बल्क डिपॉजिट्स पर सालाना 7.85 पर्सेंट तक इंटरेस्ट रेट मिलेगा।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के FD रेट्स: 7-14 दिन वाले डिपॉजिट्स पर बैंक 4.50% का इंटरेस्ट रेट देगा। वहीं, 15-45 दिन वाले फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर बैंक अब 4.75 पर्सेंट का ब्याज ऑफर कर रहा है। 46-60 दिन वाले डिपॉजिट पर 5.25 पर्सेंट, 61 से 90 दिन वाले डिपॉजिट पर बैंक 5.50 पर्सेंट का इंटरेस्ट देगा। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 91 से 180 दिन की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट पर 5.75 पर्सेंट इंटरेस्ट देगा। 181 से 364 दिन की मैच्योरिटी वाले डिपॉजिट्स पर बैंक 6.75 पर्सेंट का इंटरेस्ट देगा। वहीं, 365 दिन के डिपॉजिट पर 7.35 पर्सेंट और 1 साल, 1 दिन वाले डिपॉजिट पर बैंक 7.80 पर्सेंट का ब्याज देगा।

Next Story