व्यापार

8 हज़ार रुपये से भी सस्ता हुआ 6000mAh बैटरी वाला ये दमदार स्मार्टफोन

Subhi
18 July 2022 11:26 AM IST
8 हज़ार रुपये से भी सस्ता हुआ 6000mAh बैटरी वाला ये दमदार स्मार्टफोन
x
फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक सेल खत्म होने में बस एक ही दिन बाकी है, और ग्राहक यहां से ब्रांडेड फोन पर भारी छूट और डिस्काउंट का फायदा पा सकते हैं. सेल में हर रेंज के फोन पर ऑफर दिया जा रहा है

फ्लिपकार्ट की इलेक्ट्रॉनिक सेल खत्म होने में बस एक ही दिन बाकी है, और ग्राहक यहां से ब्रांडेड फोन पर भारी छूट और डिस्काउंट का फायदा पा सकते हैं. सेल में हर रेंज के फोन पर ऑफर दिया जा रहा है, और इसी बीच बात करें बेस्ट डील की तो ग्राहकों को इनफिनिक्स हॉट 12 प्ले (Infinix Hot 12 Play) को कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. इस फोन की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी और HD+ डिस्प्ले है.

फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को 11,999 रुपये के बजाए सिर्फ 7,749 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर आपको भी बड़ी बैटरी वाले फोन को खरीदने का मन है तो आपके लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

Infinix Hot 12 Play में 6.82 इंच का सेंटर्ड पंच होल डिस्प्ले दिया गया है. ये LCD पैनल के साथ आता है, और इसका रेजोलूशन 1612×720 पिक्सल है. खास बात ये है कि बजट फोन होते हुए भी फोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है.

ये फोन Unisoc T610 SoC के साथ आता है. ये डिवाइस XOS 10 पर बेस्ड एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. कंपनी ने इस फोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो कि 4GB + 64GB है. ये फोन उन ग्राहकों के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है जो कि कम कीमत में ज़्यादा बैटरी वाले फोन चाहते हैं.

कैमरे के तौर पर इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें कि एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमेरी सेंसर, और एक AI लेंस मिलेगा. फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा.

मिलेगी 6000mAh की बैटरी

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो कि 10W स्टैंडर्ड चार्जिंग के साथ आएगी. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, सिंगल-बैंड WiFi, ब्लूटूथ, GNSS, और USB Type-C मिलता है. इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, एक डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट, और एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाता है.


Next Story