व्यापार

जल्द होगा लॉन्च Asus का ये दमदार फोन, जानिए इसकी खासियत

Shubhra Nandy
31 Jan 2021 12:12 PM IST
जल्द होगा लॉन्च Asus का ये दमदार फोन, जानिए इसकी खासियत
x
गेमिंग स्मार्टफोन ब्रैंड जैसे रेड मैजिक और ब्लैक शार्क जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| गेमिंग स्मार्टफोन ब्रैंड जैसे रेड मैजिक और ब्लैक शार्क जल्द ही मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले 2021 के पहले महीने में ही आसुस ने ये ऐलान कर दिया है कि वो नया ROG फोन लाने जा रहा है. कंपनी ने फिलहाल इस फोन का नाम आसुस ROG 4 रखा है लेकिन ब्रैंड इस अनलकी नंबर को स्किप कर सकती है. कई सारे टीजर में इस डिवाइस की जानकारी लीक हो चुकी है लेकिन आज TEENA सर्टिफिकेशन की मदद से हम आपके लिए फोन के कुछ और स्पेक्स लेकर आए हैं.

अंडर द हुड ROG फोन में स्नैपड्रैगन 888 दिया जाएगा जो कोई सरप्राइज नहीं है. फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी. फोन यहां डुअल सेल टेक्नोलॉजी की मदद से दो बैटरी दे रहा है जो 3000mAh की है. इसमें आपको सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की सुविधा मिलती है. फोन में 65W का फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है. डुअल सेल ऐप्लिकेशन देकर कंपनी यहां फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से होने वाले नुकसान की भरपाई करना चाहती है.
फोन ट्रिपल कैमरा से होगा लैस
ROG फोन 5 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. वहीं प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा. दो और सेंसर्स की बात करें तो वो अल्ट्रावाइड और मैक्रो डेप्थ सेंसिंग होंगे. लीक्स के मुताबिक फोन में ज्यादा एडवांस कैमरे नहीं दिए जा सकते. फोन के बैकसाइड में एक सेकेंड्री डिस्प्ले दिया जाएगा.
फीचर्स
फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा जो इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा. सर्टिफिकेशन में हालांकि फोन के रेजॉल्यूशन का खुलासा नहीं हुआ है. फोन में 144hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है. डिवाइस अप्रैल के महीने में लॉन्च हो सकता है. वहीं ये फोन सीधे रेड मैजिक 6 और ब्लैक 4 से टक्कर लेगा.


Next Story