धर्म-अध्यात्म

दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है ये पौधा, घर में जरूर लगाएं

Subhi
7 July 2022 5:04 AM GMT
दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देता है ये पौधा, घर में जरूर लगाएं
x
आज के समय में हर किसी को घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। इससे वातावरण भी सही रहता है। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेड़-पौधे घर के वातावरण को ही शुद्ध ही नहीं करता है

आज के समय में हर किसी को घर में पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है। इससे वातावरण भी सही रहता है। वही वास्तु शास्त्र के अनुसार, पेड़-पौधे घर के वातावरण को ही शुद्ध ही नहीं करता है बल्कि जीवन में खुशहाली भी लाते हैं। कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से सुख- समृद्धि, तरक्की मिलती है। वास्तु की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है इसके साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य पर भी अच्छा असर पड़ता है। इन्हीं पौधों में से एक है स्पाइडर प्लांट। खूबसूरत सा दिखने वाला ये पौधा अधिकतर घरों में लगाया जाता है। स्पाइडर प्लांट को बेस्ट एयर प्यूरीफायर भी कहा जाता है। स्पाइडर प्लांट के अलावा इसे रिबन प्लांट, एयरप्लेन प्लांट, स्पाइडर आइवी भी कहते हैं। इन्हें यह नाम इस पौधे से लटकते हुए तनों के कारण मिला है। यह पौधा न केवल वास्तु के अनुसार बल्कि फेंगशुई के अनुसार भी भाग्यशाली और शुभ माना जाता है। जानिए स्पाइडर प्लांट को लगाने की सही दिशा और किन चीजों का रखें ध्यान।

घर की इस दिशा में लगाएं स्पाइडर पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्पाइडर प्लांट को लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा है। ये दिशाएं इनडोर पौधों के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है। क्योंकि इस दिशा में रखने से सुबह की रोशनी पड़ती है जिससे उनका विकास ठीक ढंग से होता है।

घर की इन जगहों पर रखें स्पाइडर प्लांट

वास्तु के अनुसार, घर में नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए स्पाइडर प्लांट को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी है। इसलिए इस पौधे को आप लिविंग रूम, किचन, बालकनी, स्टडी रूम आदि में रख सकते हैं। घर के अलावा ऑफिस, दुकानों और अन्य व्यावसायिक जगहों पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लांट को बच्चों के कमरे या छोटे बच्चों के अध्ययन कक्ष में रख सकते हैं।

स्पाइडर प्लांट के ये वास्तु नियमों का भी रखें ख्याल

अगर स्पाइडर प्लांट सूख जाता है या किसी भी प्रकार की समस्या के कारण मर जाता है तो आपको इस पौधे को घर में नहीं रखना चाहिए। इसे तुरंत हटाकर नया पौधा लगा दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्पाइडर प्लांट को घर की दक्षिण और पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में रखने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

स्पाइडर प्लांट शुद्धि और सफाई का प्रतीक है क्योंकि यह नकारात्मकता को दूर करता है और सकारात्मकता फैलाता है। इसलिए इसकी पत्तियों को साफ रखने के साथ आसपास की जगहों को भी साफ रखें।


Next Story