व्यापार

दूसरी दुनिया से आया है ये हीरा, नाम है काला हीरा, एक टुकड़े की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
18 Jan 2022 1:19 PM IST
दूसरी दुनिया से आया है ये हीरा, नाम है काला हीरा, एक टुकड़े की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे
x

नई दिल्ली हीरा (Diamond) बेशकीमती होता है, ये कोई हैरानी की बात नहीं है. लेकिन अगर कोई आपको बताए कि हीरे के एक टुकड़े की कीमत 50 करोड़ रुपये से ज्यादा है, तो ये हैरान करने वाली बात हो सकती है.

हालांकि, यह हकीकत है और इतनी वैल्यू वाला हीरा अभी दुबई में है. बताया जा रहा है कि यह हीरा (Black Diamond) वाकई में दूसरी दुनिया से आया है.
फरवरी में होगी लंदन में नीलामी
कीमती चीजें नीलाम करने वाली कंपनी Sotheby's Dubai ने सोमवार को दुबई में यह हीरा पत्रकारों के सामने देखने के लिए रखा. इसे The Enigma नाम दिया गया है और यह 555.55 कैरेट का काला हीरा है. यह हीरा अभी दुबई के टूर पर है, जहां से इसे Los Angeles ले जाया जाएगा. इस साल फरवरी में लंदन में इस हीरे की नीलामी होगी.
सिर्फ इन दो जगहों पर मिलता है ये हीरा
काले हीरे को Carbonado भी कहा जाता है. ऐसे हीरे बेहद दुर्लभ माने जाते हैं. ये सिर्फ ब्राजील और सेंट्रल अफ्रीका में ही मिलते हैं. ऐसे हीरों में मिलने वाले कार्बन आइसोटोप्स और हाई हाइड्रोजन कंटेंट के चलते माना जाता है कि ये अंतरिक्ष से आए हैं. ये या तो Meteorites के धरती से टकराने से बने या उनके साथ ही दूसरी दुनिया से यहां आए.
इतनी मिल सकती है इस हीरे की कीमत
Sotheby's को उम्मीद है कि नीलामी में इस हीरे को 50 लाख ब्रिटिश पाउंड (करीब 50.7 करोड़ रुपये) की कीमत मिल सकती है. कंपनी इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी में भी पेमेंट लेने पर विचार कर रही है. Sotheby's Dubai की ज्वेलरी स्पेशलिस्ट सोफी स्टीवेन्स ने AP को बताया कि इस हीरे का आकार Khamsa जैसा है. पश्चिम एशियाई देशों में हथेली जैसे आकार को Khamsa कहा जाता है और इसका मतलब ताकत से है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story