
x
अगर आप बाइक को पार्क कर देते हैं और उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज करते हैं तो आपकी बाइक चोरी होने का खतरा बना रहता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप कहीं भी अपनी बाइक को पार्क कर देते हैं और उसकी सुरक्षा को नजरअंदाज करते हैं तो आपकी बाइक चोरी होने का खतरा बना रहता है। दरअसल वाहन चोर फेस्टिव सीजन में ही सबसे ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। अगर आप भी अपनी बाइक को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस खबर में हम आपको उन स्पेशल लॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बाइक को चोरों से बचाते हैं। इन लॉक्स को तोड़ पाना काफी मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये लॉक्स और कितनी है इनकी कीमत।
स्टैंड लॉक: जब आप अपनी बाइक को पार्क करते हैं तो स्टैंड लॉक की मदद से इसे सुरक्षित बना सकते हैं। ये बाइक के डबल स्टैंड में आसानी से फिट हो जाता है। एक बार ये लॉक आपकी बाइक में लग जाए तो कोई भी इसे स्टैंड से नहीं उतार सकता है। ये लॉक बेहद मजबूत होता है और इसे तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इस लॉक की कीमत 500 रुपये से शुरू होती है।
हैंडल लॉक: मोटरसाइकिल में पहले से एक हैंडल लॉक होता है लेकिन बाइक चोर आसानी से इसे तोड़ लेते हैं। मार्केट में आपकी बाइक को सुरक्षित बनाने के लिए एक और हैंडल लॉक उपलब्ध है। ये हैंडल लॉक आपकी बाइक के शॉकर वाले हिस्से में फिट कर दिया जाता है। इसके बाद आप बाइक के हैंडल को लॉक कर सकते हैं। एक बार लॉक हो जाने के बाद बाइक के हैडल को अनलॉक नहीं किया जा सकता है। ये लॉक आसानी सी 200 रुपये की कीमत में अवेलेबल है।
डिस्क ब्रेक लॉक: आजकल ज्यादातर बाइक्स में डिस्क ब्रेक ऑफर किया जाता है। ये ब्रेक आपकी बाइक को बहुत तेजी के साथ रोकने के काम तो आता ही है साथ ही मार्केट में इसके लिए एक ख़ास लॉक भी अवेलेबल है। दरअसल ये लॉक डिस्क ब्रेक में मजबूती के साथ फिट हो जाता है। ऐसे में कोई अगर आपकी बाइक को स्टार्ट भी कर ले तब भी इसे कहीं ले जा नहीं सकता है क्योंकि डिस्क ब्रेक इस लॉक की वजह से जाम हो जाता है। ये लॉक 150 रुपये में अवेलेबल हैं।
पेट्रोल लॉक: पेट्रोल लॉक का इस्तेमाल काफी कम लोग करते हैं, क्योंकि ये बेहद असरदार लॉक है। ये बाइक के इंजन में पेट्रोल की सप्लाई को रोक देता है जिससे चोर इसे लेकर कहीं भी भाग नहीं सकते हैं। ये लॉक मार्केट में 200 से 300 रुपये की कीमत में अवेलेबल है।
Next Story





