व्यापार

ये बना दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर, जाने कीमत और खासियत

Subhi
2 Jun 2022 10:32 AM IST
ये बना दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर, जाने कीमत और खासियत
x
ग्लोबली हर स्तर पर रेस जारी है। ऐसी ही एक रेस कंप्यूटर की दुनिया में चल रही है, जहां दुनिया के 500 सबसे तेज कंप्यूटर की लिस्ट जारी की गई है। कंप्यूटर की दुनिया की इस रफ्तार में सभी देश अपने-अपने देश के सुपर कंप्यूटर को पेश करते हैं।

ग्लोबली हर स्तर पर रेस जारी है। ऐसी ही एक रेस कंप्यूटर की दुनिया में चल रही है, जहां दुनिया के 500 सबसे तेज कंप्यूटर की लिस्ट जारी की गई है। कंप्यूटर की दुनिया की इस रफ्तार में सभी देश अपने-अपने देश के सुपर कंप्यूटर को पेश करते हैं। इसके बाद कंप्यूटर एक्सपर्ट की टीम इन कंप्यूटरों की रैकिंग करती है। इस बार के सुपर कंप्यूटर प्रतियोगिता में अमेरिका ने बाजी मारी है।

अमेरिकी ने जापान को पीछे छोड़ते हुए मारी बाजी

दुनिया के 500 सबसे फास्ट कंप्यूटर की लिस्ट में अमेरिकी निर्मित सुपर कंप्यूटर Frontier को सबसे फास्ट कंप्यूटर का खिताब दिया गया है। जबकि दूसरे पायदान पर जापान का कुगासू (Fugaku) कंप्यूटर है। इसे रिकेन इंस्टीट्यूट और फुजित्सु की ओर से मिलकर बनाया है। इससे पहले तक दुनिया का सबसे फास्ट सुपर कंप्यूटर जापान का Fugaku था, जो पिछले दो साल तक दुनिया का सबसे फास्ट कंप्यूटर रहा है। लेकिन इस बार जापान को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका ने सबसे फास्ट सुपर कंप्यूटर का खिताब अपने नाम कर लिया है।

प्रति सेकेंड क्विंटिलियन कैलकुलेशन से ज्यादा कर सकतें है कैलुकेशन

यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के ओक रिज नेशनल लेबोरेटरी में फ्रंटियर सुपरकंप्यूटर को एक्सास्केल के रूप में जाना जाता है। इससे प्रति सेकंड क्विंटिलियन कैलुकेशन की जा सकती हैं। साथ ही ये पावरफुल कंप्यूटर्स मौसम, समुद्री हलचल, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत कई और तरह के कार्य करते हैं। सुपर कंप्यूटर की जांच में शामिल कुछ विशेषज्ञों का मानना ​​है कि फ्रंटियर को चीनी सुपर कंप्यूटर Sunway Taihulight से जोरदार सामना करना पड़ा है। साथ ही चीनी कंप्यूटर ने एक्सस्केल रेस में अमेरिकी कंप्यूटर को हराया भी है।


Next Story