व्यापार

इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें कीमत

Subhi
24 April 2022 12:56 AM GMT
इस हफ्ते भारत में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन, जानें कीमत
x
Realme के दो किफायती स्मार्टफोन को 25 अप्रैल की दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Realme Narzo 50A Prime शामिल हैं। इसी दिन Moto G52 को पेश किया जाएगा।

भारत में अप्रैल 2022 के आखिरी सप्ताह में कई शानदार स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इमसें चीनी स्मार्टफोन ब्रांड जैसे OnePlus, Xiaomi, Realme का नाम सामने आता है। इस लिस्ट में स्मार्टफोन, टैबलेट और इयरबड्स का नाम सामने आता है। ऐसे में कह सकते हैं कि अपकमिंग वीक स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और इयरबड्स की लॉन्चिंग से गुलजार रहेगा, तो आइए जानते हैं कि आखिर अगले हफ्ते भारत में कौन सी डिवाइस लॉन्च होंगी?

सोमवार, 25 अप्रैल

Realme के दो किफायती स्मार्टफोन को 25 अप्रैल की दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसमें Realme Narzo 50A Prime शामिल हैं। इसी दिन Moto G52 को पेश किया जाएगा। Narzo 50A Prime में 6.6-इंच की फुल-एचडी + स्क्रीन और 50-मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन 5,000mAh बैटरी सपोर्ट के साथ आएगा। Moto G52 में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरे और 5,000mAh बैटरी सपोर्ट दिया जाएगा। फोन फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन के साथ ही 90Hz डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आएगा।

Poco की तरफ से 26 अप्रैल 2022 को गेमिंग स्मार्टफोन Poco F4 GT और Poco Watch स्मार्टवॉच की ग्लोबल लॉन्चिंग होगी। इन दोनों डिवाइस को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Poco F4 GT को Redmi K50 गेमिंग माना जा रहा है, जिसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। फोन को क्वालकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi का 27 अप्रैल को एक बड़ा लॉन्च इवेंट है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1-बेस्ड Xiaomi 12 Pro पर काम करेगी। यह पहला एंड्रॉइड डिवाइस होगा, जिसमें तीन 50-मेगापिक्सल कैमरे होंगे। इसके अलावा Xiaomi Pad 5 को भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा सुपर स्लिम बेजल्स के साथ Xiaomi Smart TV 5A की भी लॉन्चिंग होगी।

OnePlus की तरफ से 28 अप्रैल 2022 को दो फोन और एक TWS इयरबड्स को लॉन्च किया जाएगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक 28 अप्रैल 2022 को कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10R और बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus Nord CE 2 Lite 5G की संभावित कीमत करीब 20,000 रुपये होगी। कंपनी OnePlus Nord Buds नामक से एक TWS इयरबड्स को पेश किया जाएगा।


Next Story