व्यापार

राशन कार्ड जुड़ी यह सेवाएं CSC सेंटर के जरिए ऑनलाइन मिल रहीं हैं, जानिए

Bhumika Sahu
17 Sep 2021 6:20 AM GMT
राशन कार्ड जुड़ी यह सेवाएं CSC सेंटर के जरिए ऑनलाइन मिल रहीं हैं, जानिए
x
Ration Card Services राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी CSCe यानी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड से जुड़ी सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गरीब और कम आय वर्ग के लोगों के लिए राशन कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। राशन कार्ड के जरिए ही गरीब और कम आय वर्ग के लोगों को सस्ता राशन मुहैया हो पाता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे राशन कार्ड में कुछ अपडेट कराना होता है, या कई बार राशन कार्ड खो जाने पर हमें उसकी डुप्लीकेट कॉपी बनावाना होता है, या नया राशन कार्ड चाहिए होता है। इसके लिए हमें काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। सरकार अपने डिजिटल इंडिया अभियान के तहत इस समस्या का समाधान उपलब्ध करा रही है।

अब राशन कार्ड धारक अपने नजदीकी CSCe यानी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड से जुड़ी कई सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया ने एक ट्वीट कर इस बारे में जानकारी भी उपलब्ध कराई है।
डिजिटल इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह लिखा है कि, "कॉमन सर्विस सेंटर सुविधा ने इलेक्‍ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के साथ एक समझौता ज्ञापन साइन किया है। इससे देश भर में में 3.70 लाख सीएससी के माध्यम से राशन कार्ड सेवाओं को उपलब्ध कराया जा सकेगा। इस साझेदारी से देश भर में 23.64 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों को लाभ होने की उम्मीद है।"
इस साझेदारी से देश भर के 23.64 करोड़ से अधिक राशन कार्ड कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड की कई सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
कौन कौन सी सर्विस मिलेगी
कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए राशन कार्ड के विवरण को अपडेट कराया जा सकता है। इसके अलावा यहां से आधार सीडिंग भी कराई जा सकती है। आप अपने राशन कार्ड का डुप्लीकेट प्रिंट भी करा सकते हैं। इसके साथ ही आप राशन की उपलब्धता के बारे में भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें भी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए कर सकते हैं। साथ ही राशन कार्ड खो जाने पर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन भी किया जा सकता है।


Next Story