व्यापार

मई में लॉन्च हुईं ये दमदार स्कूटर्स, जानें कीमत और ऑफर

Subhi
1 Jun 2022 4:48 AM GMT
मई में लॉन्च हुईं ये दमदार स्कूटर्स, जानें कीमत और ऑफर
x
मई 2022 टू-व्हीलर बाजार के लिए काफी खास रहा है, जहां भारतीय बाजार में 6 बेहतरीन स्कूटर लॉन्च हुई हैं, जिसमें से 5 केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। इन स्कूटरों की खासियत इनके एडवांस फीचर्स और रेंज हैं। ऐसे में अगर आप नई बाइक की तलाश कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

मई 2022 टू-व्हीलर बाजार के लिए काफी खास रहा है, जहां भारतीय बाजार में 6 बेहतरीन स्कूटर लॉन्च हुई हैं, जिसमें से 5 केवल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं। इन स्कूटरों की खासियत इनके एडवांस फीचर्स और रेंज हैं। ऐसे में अगर आप नई बाइक की तलाश कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

Greta Electric Scooter

ग्रेटा इलेक्ट्रिक ने मई में भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर Greta Harper ZX Series-I को 41,999 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 6 बेहतरीन कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके साथ-साथ इसमें 3 ड्राइविंग मोड भी हैं।

Komaki Electric Scooter

कोमाकी ने मई में भारतीय बाजार में दो नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था, जिनमें Komaki DT 3000,Komaki LY इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल है। कंपनी का दावा है कि दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में आधुनिक फीचर्स दिए हैं।

TVS iQube 2022

TVS iQube 2022 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरूआती कीमत 98,564 रुपये ऑन-रोड दिल्ली है। 2022 TVS iQube के खासियत की बात करें तो इसके एसटी वैरिएंट 140 किमी की रेंज देती है वहीं इसमें 32 लीटर की स्टोरेज कैपसिटी है। 2022 TVS iQube को 10 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में पेश किया गया है, इस स्कूटर में तीन अलग-अलग वैरिएंट मिलते हैं, सभी सभी की अपनी अपनी खासियत है।

Bgauss ने मई 2022 में अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर BG D15 लॉन्च किया, जिसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। D15 B8 और A2 इलेक्ट्रिक दोपहिया व्हीकल्स पर बेस्ड है। D15 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 20 से अधिक सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलता है। BG D15 वाटरप्रूफ, IP 67 रेटेड, इलेक्ट्रिक मोटर और अत्यधिक गर्मी और धूल से सुरक्षित होने का दावा करने वाली बैटरी से लैस है।

TVS Ntorq 125 XT

TVS मोटर कंपनी ने देश में Ntorq 125 XT स्कूटर को 1,02,823 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है। स्कूटर नए और कई एडवांस फीचर्स से लैस है और एक हाइब्रिड TFT और LCD कंसोल के साथ SmartXonnectTM कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म प्राप्त करता है। यह 60 से अधिक नई कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है।


Next Story