व्यापार

2,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये शानदार स्मार्ट बैंड

Subhi
27 Jun 2022 5:09 AM GMT
2,000 रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं ये शानदार स्मार्ट बैंड
x
आज के समय में स्मार्टफोन रखने के साथ स्मार्टवॉच या स्मार्ट बैंड पहनना जरूरत के साथ साथ स्टेटस सिम्बल भी बन गया है। स्मार्टवॉच के मुक़ाबले स्मार्ट बैंड सस्ते तो होते ही है

आज के समय में स्मार्टफोन रखने के साथ स्मार्टवॉच या स्मार्ट बैंड पहनना जरूरत के साथ साथ स्टेटस सिम्बल भी बन गया है। स्मार्टवॉच के मुक़ाबले स्मार्ट बैंड सस्ते तो होते ही है साथ ही इसमें भी जरूरत के काफी फीचर्स मिलते हैं। आज हम आपको Best Smart Bands के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है।

Fastrack Reflex 3.0 - यह टाटा कंपनी के मशहूर ब्रांड फास्टट्रैक का बैंड है। इसमें फुल टच कलर डिस्प्ले मिलता है। बैंड में 10 से ज्यादा Sport modes दिये गए हैं। इसके साथ ही stylish watch faces भी दिये गए हैं। इसमें sleep tracker, bpm, app notifications जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह बैंड वॉटर रेसिस्टेंट है और इसमें 10 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यह dual tone कलर में आते हैं जिनमें Midnight Black - Turquoise accent, pink- green, Midnight Black – Blue accent और Midnight Black – Grey accent कलर्स के नाम शामिल हैं। यह fastrack, tata cliq और amazon समेत कई ऑनलाइन स्टोर पर 1,795 की कीमत में मिल रही है।

OnePlus Smart Band - यह चीनी कंपनी oneplus का बैंड है। इस बैंड में Amoled डिस्प्ले मिलता है। इसमें 13 exercise modes मिलते हैं। इस बैंड में Heart Rate Monitor, और Spo2 Monitor जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकर का फीचर भी दिया गया है। इससे फोन के कैमरा और म्यूजिक पर भी नियंत्रण रक सकते हैं। यह बैंड डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। वनप्लस के इस बैंड में 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिल सकती है। यह ब्लैक, Navy और Tangerine Gray कलर्स में amazon पर 1,599 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।

Portronics Kronos X3 Smart Fitness Band- Portronics एक भारतीय कंपनी है। यह एक कलर डिस्प्ले वाला बैंड है। इस बैंड में Heart Rate Monitor, Blood Pressure Monitor और Spo2 Monitor जैसे फीचर मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें स्लीप ट्रैकर का फीचर भी दिया गया है। यह बैंड वॉटर रेसिस्टेंट है और इसमें 7 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। यह काले, ब्लू और लाल रंगों में फ्लिपकार्ट पर 1,139 रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।


Next Story