व्यापार

खुश हो लीजिए! आ रही है Royal Enfield की ये धांसू बाइक्स!

jantaserishta.com
9 Oct 2021 4:04 PM IST
खुश हो लीजिए! आ रही है Royal Enfield की ये धांसू बाइक्स!
x

नई दिल्ली: हीरो से लेकर टीवीएस तक, भारतीय बाजार में दोपहिया वाहन कंपनियां फेस्टिव सीजन को देखते हुए नए व्हीकल लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) भी पीछे नहीं रहने वाली। हाल ही में नई Classic 350 लॉन्च करने के बाद कंपनी अब नई बाइक्स लाने की तैयारी में हैं। यहां हम आपको Royal Enfield के ऐसे 3 मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं, जो आने वाले महीनों में सड़कों पर देखें जा सकते हैं।

यह कंपनी की ऑफ रोडिंग बाइक Royal Enfield Himalayan का ऐसा वर्जन होगा जो डेली कम्यूटिंग के हिसाब से भी तैयार किया जाएगा। पिछले कुछ दिनों में इस बाइक को कई बार देखा जा चुका है और इसे जल्द ही बाजार में लॉन्च किए जाने की संभावना है। तस्वीरों में बाइक का डिजाइन पहले ही लीक हो चुका है। इसमें हिमालयन जैसा ही इंजन और चैसी देखने को मिलेगा, हालांकि व्हील्स को बदल दिया गया है।
साल 2021 रॉयल एनफील्ड के लिए 120वीं वर्षगांठ का मौका भी है। इसी को देखते हुए चेन्नई स्थित मोटरसाइकिल निर्माता अपने इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 मॉडल्स का एनिवर्सरी एडिशन लॉन्च कर सकती है। इस एडिशन में बाइक को खास पेंट स्कीम में लाया जाएगा। इस वजह से इन बाइक्स की कीमत भी पहले से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
Royal Enfield Cruiser 650 (Shotgun):
रॉयल एनफील्ड एक नई क्रूजर बाइक भी लाने की तैयारी में है, जो 650सीसी पैरलल ट्विन इंजन पर आधारित होगी। बाइक को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। बाइक को शॉटगन नाम दिए जाने की संभावना है। कंपनी ने यह नाम पहले ही रजिस्टर करा रखा है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला Kawasaki Vulcan S जैसी बाइक के साथ रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story