व्यापार

अप्रैल महीने में इन कारों का रहा दबदबा, देखे पूरी लिस्ट

Subhi
10 May 2022 4:12 AM GMT
अप्रैल महीने में इन कारों का रहा दबदबा, देखे पूरी लिस्ट
x
हाल के दिनों में देश में कई नई कारें लॉन्च हुई हैं। कोरोना वायरस के घटते प्रसार के बाद से भारत में कारों की बिक्री धीरे-धीरे तेज हो गई है। हालांकि, सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति के टलते चल रही कमी देश में प्रमुख कार निर्माताओं के प्रोडक्शन को प्रभावित कर रही है।

हाल के दिनों में देश में कई नई कारें लॉन्च हुई हैं। कोरोना वायरस के घटते प्रसार के बाद से भारत में कारों की बिक्री धीरे-धीरे तेज हो गई है। हालांकि, सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति के टलते चल रही कमी देश में प्रमुख कार निर्माताओं के प्रोडक्शन को प्रभावित कर रही है। इन सब के बावजूद इन टॉप 5 कारों की बिक्री संख्या अप्रैल 2022 में बेहतर रही। तो आइये जानते हैं अप्रैल 2022 में बिकने वाली टॉप 5 कारों के बारे में..

मारुति सुजुकी वैगन आर

अप्रैल 2022 में बिक्री में पांच प्रतिशत की गिरावट के बावजूद भारतीय वाहन निर्माता मारुति सुजुकी देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बना हुआ है। कंपनी ने पिछले महीने वैगन आर की 17,766 यूनिट बेचीं, जबकि अप्रैल 2021 में 18,656 यूनिट की बिक्री हुई थी। वैगन आर ने देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण सीएनजी विकल्प की तलाश करने वाले खरीदारों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय विकल्प रहा है।

मारुति सुजुकी अर्टिगा

अर्टिगा अप्रैल 2022 में देश में दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के रूप में उभरी। कंपनी ने पिछले महीने अप्रैल 2021 में बेची गई 8,644 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने 14,889 इकाइयों की बिक्री की, जिससे 72 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। भारत में 2022 अर्टिगा के लॉन्चिंग की बाद इसकी डिमांड और बढ़ गई, यही वजह है कि मारुति अर्टिगा टॉप 5 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रही।

टाटा नेक्सन

टाटा का सबसे ज्यादा बिकने वाला गाडी नेक्सन अप्रैल 2022 में देश में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया। नेक्सन ने अप्रैल 2021 में 6,938 यूनिट की बिक्री की तुलना में पिछले महीने 13,471 यूनिट की बिक्री के साथ 94 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है। Nexon EV की बढ़ती मांग ने कुल बिक्री को और बढ़ावा दिया है।

हुंडई क्रेटा

Hyundai Creta दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ देश में चौथा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल बनकर उभरा है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में 12,463 यूनिट की बिक्री की तुलना में पिछले महीने क्रेटा की 12,651 यूनिट बेचीं। कंपनी ने हाल ही में भारत में 2022 हुंडई क्रेटा को पेश किया है।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेज़ा देश में पांचवां सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है और देश में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। भारतीय वाहन निर्माता ने अप्रैल 2022 में 11,764 यूनिट की बिक्री की, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में 11,220 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।


Next Story