व्यापार

ये है भारतीय बजाए के बेहद सस्ते फैमिली कारें, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
13 March 2022 3:03 AM GMT
ये है भारतीय बजाए के बेहद सस्ते फैमिली कारें, जाने कीमत और फीचर्स
x
चाहे फैमिली ट्रिप हो या घर परिवार के साथ यात्रा। आज के समय में हर घर के लिए जरूरी हो गया है कार, ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 5 लाख के अंदर है

चाहे फैमिली ट्रिप हो या घर परिवार के साथ यात्रा। आज के समय में हर घर के लिए जरूरी हो गया है कार, ऐसे में अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट 5 लाख के अंदर है, तो यहां हम बताने जा रहे हैं उन कारों के बारे में जिसको आप केवल 5 लाख के अंदर खरीद सकते हैं। नीचे शेयर कारों की लिस्ट में मारुति की 2 कारें भी शामिल है।

देश में इस समय रेनॉल्ट की सबसे सस्ती कार क्वीड 5 लाख के अंदर उपलब्ध है। भारत में रेनॉल्ट के सबसे सफल मॉडलों में से एक है। इसमें पांच-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स उपलब्ध है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ Kwid RXL की कीमत 5 लाख (एक्स शोरूम) से अधिक है, जबकि Climber AMT Opt DT वेरिएंट की कीमत लगभग 5.80 लाख (एक्स शोरूम) है।

S-Presso VXI AT की कीमत लगभग 5.05 लाख (एक्स शोरूम) है, जो VXI Plus AT वेरिएंट के लिए 5.56 लाख (एक्स शोरूम) तक जाती है। मारुति सुजुकी की इस गाड़ी को इसके फीचर, लुक और कीमत के लिहाज से काफी पसंद किया जाता है।यह कार 1.0-लीटर इंजन द्वारा संचालित है। S-Presso में पांच-स्पीड AMT गियरबॉक्स मिलता है, जो इसे एक बढ़िया विकल्प बनाता है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो ( Maruti Alto 800)

देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक नाम मारुति ऑल्टो 800 का है। इसमें दो सीएनजी वेरिएंट मिलता है। इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 41 पीएस की मैक्सिमम पॉवर और 60 एन की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस को सीएनजी में उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 की कीमत 3.25 लाख से लेकर 4.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से स्टार्ट होती है। वहीं इसके सीएनजी के साथ यह कार 31.59km/kg का माइलेज देती है।


Next Story