व्यापार
ये हैं भारत के शानदार स्मार्ट tv, कम कीमत में मिलेगा 40 इंच का डिस्प्ले
Shubhra Nandy
14 April 2021 8:26 AM IST

x
अगर आप अपने घर के लिए नया 40 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अगर आप अपने घर के लिए नया 40 इंच स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं और आपका बजट कम है, तो यह खबर आपके मतलब की है। यहां आज हम आपको भारतीय बाजार में मौजूद कुछ चुनिंदा स्मार्ट टीवी की पूरी जानकारी देंगे, जिनकी कीमत 20,000 रुपये से कम है। इन स्मार्ट टीवी में आपको दमदार स्पीकर से लेकर अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे ओटीटी ऐप तक का सपोर्ट मिलेगा। आइए इन किफायती स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...
कीमत : 15,999 रुपये
Blaupunkt GenZ शानदार स्मार्ट टीवी में से एक है। इस स्मार्ट टीवी में 40 इंच का डिस्प्ले है। इस स्मार्ट टीवी में अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे ओटीटी ऐप को एक्सेस किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी में दो स्पीकर मिलेंगे, जो शानदार साउंड प्रड्यूस करते हैं।
KODAK 7X Pro
कीमत : 19,499 रुपये
Kodak 7X Pro में 40 इंच का डिस्प्ले है। इसमें एंड्रॉयड TV पावर के साथ वॉइस इनेबल्ड ब्लूटूथ रिमोट, बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट जैसे फीचर उपलब्ध हैं। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए WiFi, ब्लूटूथ, HDMI और USB का सपोर्ट मिलता है।
कीमत : 19,999 रुपये
Thomson ने 9A सीरीज को पिछले साल लॉन्च किया था। इस सीरीज के 40 इंच डिस्प्ले वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। इस स्मार्ट टीवी में गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब ऐप का एक्सेस मिलेगा।
कीमत : 19,999 रुपये
फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने iFFALCON स्मार्ट टीवी 40 इंच की स्क्रीन दी है। इस टीवी में गूगल असिस्टेंट और बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। साथ ही इसमें नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे ओटीटी ऐप का सपोर्ट मिलेगा।
Next Story





