व्यापार

Xiaomi स्मार्टफोन के महंगे हुये ये 6 फोन, देखें पूरी लिस्ट और नई कीमत

Subhi
3 Sep 2021 4:57 AM GMT
Xiaomi स्मार्टफोन के महंगे हुये ये 6 फोन, देखें पूरी लिस्ट और नई कीमत
x
Xiaomi ने एक बार फिर अपने अफोर्डेबल Redmi स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi 9i, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S की कीमत में इजाफा किया है।

Xiaomi ने एक बार फिर अपने अफोर्डेबल Redmi स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। कंपनी ने Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi 9i, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S की कीमत में इजाफा किया है। फोन की नई कीमतों को वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। साथ ही Amazon.in और Flipkart.com पर नई कीमत को लिस्ट कर दिया गया है। टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक Redmi सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत को देशभर के अथरॉइज्ड रिटेल स्टोर पर भी लागू कर दिया गया है। Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। जबकि Redmi 9i की कीमत 300 रुपये बढ़ गई है।

नई कीमत
Redmi 9 (4GB+64GB) - 9,499 रुपये
Redmi 9 Power (4GB+64GB) - 11,499 रुपये
Redmi 9i (4GB+64GB) - 8,799 रुपये
Redmi Note 10T 5G (4GB+64GB) - 14,999 रुपये
Redmi Note 10T 5G (4GB+128GB) - 16,999 रुपये
Redmi Note 10S (6GB+128GB) - 16,499 रुपये
बता दें कि Xiaomi ने केवल Remdi स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया है। हालांकि Redmi Note 10T 5G के दोनों वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया गया है। Xiaomi से पहले Realme ने अपने स्मार्टफोन Realme C25s, Realme C11, Realme 8, Realme 8 5G की कीमत में इजाफा किया था।Realme C21 स्मार्टफोन में 300 रुपये का इजाफा किया गया है। वहीं Redmi C21 और Realme C25s स्मार्टफोन में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जबकि Realme 8 और Realme 8 5G स्मार्टफोन की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है।


Next Story