व्यापार

भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारें, जाने कौन कौन सा

Bharti sahu
30 April 2022 3:03 PM GMT
भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये 5 शानदार इलेक्ट्रिक कारें, जाने कौन कौन सा
x
भारत में EV (इलेक्ट्रिक वाहनों) की बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण, अब अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए उत्सुक हैं।

भारत में EV (इलेक्ट्रिक वाहनों) की बिक्री दिन प्रतिदिन बढ़ रही है और देश में ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण, अब अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए उत्सुक हैं। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। वाहन निर्माता कम्पनियां अब भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपने खुद के इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना बना रहीं हैं।

इसके अलावा, भारतीय उपभोक्ताओं के बीच रेंज की चिंता कम हो रही है क्योंकि वाहन निर्माता बेहतर रेंज के साथ नई इलेक्ट्रिक कारें पेश कर रहीं हैं। साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में भी काफी तेज़ी से सुधार हो रहा है। देश में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होने के बाद EV की बिक्री में एक महत्वपूर्ण उछाल देखा जा सकता है।
दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कम्पनी Kia अब भारत में Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर के लॉन्च की तैयारी कर रही है। Kia ने देश में 'EV6' मॉनीकर के लिए पहले ही ट्रेडमार्क दाखिल कर दिया है। इसके अलावा, Kia EV6 भारत में दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर की पहली EV होगी। भारत में Kia Motors द्वारा दायर ट्रेडमार्क के अनुसार, कंपनी ने EV6, EV6 Air, EV6 Water, EV6 Earth और EV6 लाइट ट्रेडमार्क के लिए आवेदन किया है।
Hyundai Ioniq 5

हाल ही में, हुंडई मोटर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर 2022 के अंत से पहले भारत में Ioniq 5 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने घोषणा की है। हालांकि Ioniq 5 इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय बाजार के लिए ब्रांड का दूसरी EV होगी। इसके अलावा, Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक वाहन 2022 वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर की विजेता भी है। यह कार दो अलग-अलग बैटरी पैक, 58kWh बैटरी पैक और एक बड़ा 72.6kWh बैटरी पैक के विकल्प के साथ आती है। कंपनी ने इसको एक बार चार्ज करने पर 481 किमी से ज्यादा की रेंज देने का दावा किया है।
Tata Altroz EV
भारतीय वाहन निर्माता कम्पनी टाटा मोटर्स वर्तमान में टाटा नेक्सॉन ईवी और टाटा टिगोर ईवी जैसे मॉडलों के साथ भारत में ईवी वाहन खंड पर हावी है। टाटा मोटर्स टाटा अल्ट्रोज़ ईवी के लॉन्च के साथ अपने प्रभुत्व को और मजबूत करने की योजना बना रही है।
Tata Tiago EV
टाटा मोटर्स द्वारा त्योहारी सीजन से पहले भारतीय बाजार में Tata Tiago EV के लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अलावा, लॉन्च होने पर यह मॉडल भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने की उम्मीद है। इसके अलावा, टाटा टियागो ईवी में भी टाटा टिगोर ईवी के समान पावरट्रेन का उपयोग करने की उम्मीद है। कम कर्ब वेट की बदौलत, उम्मीद है कि Tiago EV थोड़ी बेहतर रेंज और मामूली बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगी।
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV वर्तमान में देश में सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक वाहनों में से एक है। Tata Motors अपनी बिक्री को और बढ़ावा देने के लिए अपडेटेड Tata Nexon EV को एक बड़े 40kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है। आगामी लोंग रेंज Tata Nexon EV, एक बार चार्ज करने पर 400kms से अधिक की दूरी तय करने की उम्मीद है। यह गाड़ी भारतीय बाजर में 11 मई को लॉन्च होने के लिए तैयार है।


Next Story