व्यापार

Google Maps के ये 5 फीचर्स, आपके सफर को बना देंगे आसान

Subhi
8 July 2022 4:46 AM GMT
Google Maps के ये 5 फीचर्स, आपके सफर को बना देंगे आसान
x
पहले के जमाने में किसी जगह पर जाने के लिए आपको या तो रास्ते की जानकारी रखनी पड़ती थी या किसी से पूछना पड़ता था। शुक्र है कि हमारे पास Google Maps का ऑप्शन है

पहले के जमाने में किसी जगह पर जाने के लिए आपको या तो रास्ते की जानकारी रखनी पड़ती थी या किसी से पूछना पड़ता था। शुक्र है कि हमारे पास Google Maps का ऑप्शन है, जिसकी मदद से हम कहीं भी कभी भी बिना इधर- उधर भटके पहुंच सकते हैं। आज हम Google Maps के कुछ ऐसे ही फीचर्स की बात करेंगे, जो आपके सफर को काफी आसान बना देंगे।

Google Maps में जोड़ सकते हैं एक से ज्यादा लोकेशन

गूगल अपने यूजर्स एक्सपीरियंस के हमेशा बेहतर बनाने का प्रयास करता रहता है। कंपनी ने अपने Maps सर्विस में स्टोपेज ऐड फीचर्स डाला है, जिसकी मदद से आप इसमें एक साथ कई लोकेशन जोड़ सकते हैं।

आप Google Maps में अधिकतम नौ स्टॉप जोड़ सकते हैं।

Google Maps पर मिलती है टोल टैक्स की जानकारी

Google Maps में कंपनी मे हाल ही में टोल टैक्स की जानकारी देने के लिए एक नया फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से आपको पता चलेगा कि आपने जिस रास्ते को चुना है, उसमें आपको कितना टोल टैक्स देना होगा।

टोल से बचने में मददगार है Google Maps

कहीं जाते समय अगर आप ज्यादा टोल वाले रास्तों से बचना चाहते है तो Google Maps उसमें भी आपकी मदद कर सकता है।

Google Maps आपको ऐसे रास्तों की जानकारी देता है, जहां पर टोल नाके कम होते हैं।

जब आप Google Maps पर कोई लोकेशन सेट करते है, तो यह आपको टोल फ्री रास्ते भी दिखाता है, जिसे चुनकर आप टोल से बच सकते हैं।

Google Maps पर मिलती हैं पेट्रोल पंप और ATM की भी जानकारी

अगर आप कोई लंबी दूरी तय करने वाले हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको रास्ते के बीच में पट्रोल या ईधन की जरूरत होती है।

Google Maps आपको एक ऐसा फीचर मिलता है, जो आपके रास्ते में पड़ने वाले सभी पेट्रोल पम्प रेस्तरां, कैफे, फास्ट फूड कॉर्नरऔर ATM को दिखाता है।

Google Maps पर है ट्रैफिक जाम की जानकारी

जब हम पीक ऑवर में कही निकलते हैं तो हमें ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है, जो हमारा काफी समय बर्बाद करता है।

Google Maps में आपको यह सुविधा भी दी गई है, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपके रास्ते में कैसा ट्रैफिक जाम लगा है।

अगर आपको जाम की जानकारी पहले मिल जाएगी को आप अपना रास्ता बदल सकते हैं या थोड़ा इंतजार करके निकल सकते है। इससे आपका काफी समय बच जाता है।


Next Story