व्यापार

अच्छी-खासी रेंज में मिल रहे ये 4 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल्स

Gulabi
5 Dec 2020 2:31 PM GMT
अच्छी-खासी रेंज में मिल रहे ये 4 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें डिटेल्स
x
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का ज्यादा चलन नहीं है, इसके बावजूद लोग धीरे-धीरे इन्हें अपना रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का ज्यादा चलन नहीं है, इसके बावजूद लोग धीरे-धीरे इन्हें अपना रहे हैं। हालांकि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अभी भी थोड़े महंगे हैं। अगर आप ज्यादा घर से बाहर नहीं जाते हैं और घरेलू कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत काफी कम है साथ ही ये अच्छी-खासी रेंज भी देते हैं।


Ampere V48 LA: ये भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर को भारत में खूब पसंद किया जाता है। आप भारत में इसे महज 28,900 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्कूटर में 48V-24 KR की लेड एसिट बैटरी लगी हुई है जिसकी मदद से ये 25 किमी प्रतिघंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम है। एक बार अगर इस स्कूटर को फुल चार्ज किया जाए तो इसमें 8 से 10 घंटे का समय लगता है। ये स्कूटर फुल चार्ज होने के बाद 45 से 50 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।

Hero Optima: ये स्कूटर फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे का समय लेता है जिसके बाद इसे 25 किमी प्रतिघंटे की टॉप स्पीड से चलाया जा सकता है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये स्कूटर 50 किलोमीटर की रेंज देता है जो आम इस्तेमाल के लिहाज से काफी अच्छी है। इस स्कूटर में 250W की क्षमता का BLDC इलेक्ट्रिक मोटर लगा हुआ है। Hero Optima इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में 41,770 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Okinawa Ridge: ओकीनावा भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक पॉपुलर ब्रांड बन गया है। Okinawa Ridge कंपनी का एक पॉपुलर स्कूटर है जिसकी कीमत 44,990 रुपये है। ये स्कूटर 60 किमी प्रतिघंटा की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को जमकर प्रमोट किया जा रहा है। दरअसल ये वाहन क्लीन एनर्जी से चलाए जाते हैं साथ ही इनका खर्च भी काफी कम होता है। ये स्कूटर पूरी तरह से ईको-फ्रेंडली होते हैं। अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लैन बना रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं।


Next Story