व्यापार

Tata की ये 3 धांसू इलेक्ट्रिक कार देती हैं जबरजस्त रेंज, जाने कीमत और फीचर्स

Subhi
12 Sep 2022 6:30 AM GMT
Tata की ये 3 धांसू इलेक्ट्रिक कार देती हैं जबरजस्त रेंज, जाने कीमत और फीचर्स
x
भारतीय बाजार में ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण लोगों के पास आज के समय इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प के रूप में उभरता जा रहा है। आज हम आपके लिए इलेक्ट्रिक कार की लिस्ट लेकर आए है जिसे पढ़कर आप अपने लिए एक बेस्ट इलेक्ट्रिक कार खरीद सकते है।

Tata Tigor EV

आपको बता दे, Tata Tigor EV कार की कीमत 12.49 लाख रुपये है। ये सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार में से एक है। जिसे आप वर्तमान में खरीद सकते है। सब-4m इलेक्ट्रिक सेडान में Tata की Ziptron तकनीक है, जो 75hp और 170Nm का पावर जनरेट करती है। इसमें एक 26kWh बैटरी पैक Tigor EV को 306km की ARAI- द्वारा प्रमाणित रेंज है। ये 60 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक की स्पीड देती है।

टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV)

आपको बता दे ये कार टाटा की पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार है, जिसे 2020 में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 14.79 रुपये है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 17.40 लाख रुपये है। यह 30.2kWh बैटरी पैक के साथ आती है जो 312km रेंज का दावा करती है। ये 129hp और 245Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ ही ये 60 मिनट में 0-80 की स्पीड देती है।

टाटा नेक्सन ईवी मैक्स (Tata Nexon EV Max)

अगर आप लंबी रेंज में अपने लिए एक इलेक्ट्रिक कार लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए काफी किफायती साबित हो सकती है। इसकी कीमत 17.74 लाख रुपये है। इसमें 40.5kWh बैटरी पैक के साथ, Nexon EV Max की ARAI-रेटेड रेंज 437km है। कंपनी ने इसमें कुल दो वेरिएंट दिए है एक 3.3kW एसी चार्जर जो मानक के रूप में आता है और एक 7.2kW संस्करण जो वैकल्पिक रूप में आता है।

क्रेडिट : जागरण

Next Story