व्यापार

WhatsApp के लास्ट सीन फीचर में होगा बदलाव, होगा और बढ़िया, पढ़े पूरी जानकारी

jantaserishta.com
7 Sept 2021 11:34 AM IST
WhatsApp के लास्ट सीन फीचर में होगा बदलाव, होगा और बढ़िया, पढ़े पूरी जानकारी
x

WhatsApp जब से लॉन्च हुआ है तब से अब तक इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें एक फीचर लास्ट सीन सपोर्ट का भी है. इससे आप किसी का लास्ट सीन (अगर हाइड ना हो) तो देख सकते हैं. अब खबर आ रही है इस फीचर को और बढ़िया बनाने पर कंपनी काम कर रही है.

अभी तक कंपनी लास्ट सीन के लिए Everyone, My Contacts, Nobody का ऑप्शन देती है. इससे यूजर्स डिसाइड कर सकते हैं वो अपनी लास्ट सीन किसको दिखाना चाहते हैं. इसमें जल्द एक बड़ा बदलाव किया जा सकता है.
इसको लेकर वॉट्सऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ऐप लास्ट सीन के लिए एक नए ऑप्शन को जल्द जारी कर सकता है. इसमें एक नया ऑप्शन My contacts except का दिया जा सकता है.
My contacts except को लेकर कहा जा रहा है कि जैसा नाम से ही क्लियर है इससे यूजर्स किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के लिए लास्ट सीन टाइम स्टांप को डिसेबल कर सकते हैं.
आपको बता दें कि अगर आप किसी स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट के लिए लास्ट सीन को डिसेबल करते हैं तो आप भी उसका लास्ट सीन नहीं देख सकेंगे. ये बिल्कुल Nobody जैसा ही है. Nobody को सेलेक्ट करने पर आप किसी का लास्ट सीन नहीं देख पाते हैं और आपका भी लास्ट सीन कोई नहीं देख पाता है.
यानी आप जिस स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट लिए लास्ट सीन डिसेबल करेंगे आप भी उसका लास्ट सीन नहीं देख सकेंगे. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ये फीचर फिलहाल iOS यूजर्स के लिए डेवलप किया गया है. लेकिन इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी जारी किया जाएगा. इसे जारी होने के डेट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story